लाइव न्यूज़ :

जब करीना कपूर ने रोते हुए पकड़ लिया था अमिताभ बच्चन का पैर, ऐसे कराया था बिग बी ने उन्हें चुप

By वैशाली कुमारी | Updated: November 27, 2021 22:05 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना अच्छा नाम बना लिया है। इनके सुर्खियों में आने के बाद अक्सर उनके माता-पिता के किस्से भी चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि करीना कपूर अमिताभ बच्चन की बहू बनने जा रही थी बाद में करीना कपूर ने सगाई तोड़ दी और बाद में सैफ अली खान से शादी कर ली

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना अच्छा नाम बना लिया है। इनके सुर्खियों में आने के बाद अक्सर उनके माता-पिता के किस्से भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे ही किस्से के बारे में। यह किस्सा बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के बचपन का है। जब करीना अमिताभ बच्चन का पैर पकड़ कर रोने लगी थी। 

दरअसल यह बात है 80 के दशक की। उस समय स्टार अपने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने बच्चों को भी सेट पर लेकर पहुंच जाते थे। उस वक्त अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर की फिल्म पुकार की शूटिंग चल रही थी। तभी रणधीर कपूर अपनी बेटी करीना को लेकर सेट पर पहुंच गए थे। उस दिन अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर के बीच फाइट का सीन फिल्माया जाना था। शूटिंग जैसे ही शुरू हुई अमिताभ और रणबीर ने फाइट शुरू कर दी। 

यह सब देखकर सेट पर मौजूद नन्हीं करीना कपूर डर गई और यह सच्चाई मान कर जल्दी से जाकर अमिताभ बच्चन के पैरों को पकड़ कर रोने लगी। उस वक्त करीना 3 साल की थी। करीना ने अमिताभ के पैरों को पकड़ कर कहा कि प्लीज मेरे पापा को मत मारिए और इतना कहते-कहते रोने लगी। करीना की इस मासूमियत को देखकर सेट पर बैठे लोग हंसने लगे। इस दौरान करीना के पैरों में चोट भी लग गई थी। बाद में अमिताभ बच्चन ने उन्हें गोद में उठाकर चुप कराया। फिर पैरों में दवाई लगाई इसके बाद करीना चुप हुई। आपको बता दें कि इस दिलचस्प किस्से को हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में सुनाया था।

आपको बता दें कि करीना कपूर अमिताभ बच्चन की बहू बनने जा रही थी। यहां तक कि करीना और अभिषेक की सगाई तक हो गई थी लेकिन बाद में करीना कपूर ने सगाई तोड़ दी और बाद में सैफ अली खान से शादी कर ली।

टॅग्स :करीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!