लाइव न्यूज़ :

सामने आया करण जौहर का एक पुराना वीडियो, डायरेक्टर ने कहा था- कंगना को दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करें ....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 07:36 IST

कंगना ने इंटरव्यू में कहा था, 'सब कुछ यहां बहुत योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। मुझे इंसानों को खाने वाली और डायन तक कहा गया। करण जौहर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स गए और वहां जाकर कहा कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैहाल ही में कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधा है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जारी है। कई सेलेब्स भी नेपोटिज्म पर खुलकर बोल रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने करण जौहर पर हाल ही में कई तरह के आरोप  लगाए हैं। इसी बीच बीते दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसी मुद्दे को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि करण ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में जाकर कहा था कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करना चाहिए। अब करण जौहर के इसी बयान का वीडियो सामने आ गया है।

क्या कहा करण ने कंगना को लेकर

करण जौहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर करते हैं, 'कंगना को विक्टिम और वुमेन कार्ड खेलता देखकर मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। आप हमेशा तो विक्टिम नहीं हो सकते हैं और सबको हमेशा यही कहानी नहीं सुना सकते हैं कि कैसे आपको इस बुरी दुनिया ने और इंडस्ट्री ने डराया और धमकाया हुआ है।

करण जौहर यहीं नहीं रूकते। वो अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कंगना पर कहते हैं, 'अगर ऐसा है तो आप छोड़ दीजिए। कौन आपके सर पर बंदूक रखकर कह रहा है कि आप इस इंडस्ट्री में रहो। आप छोड़ दो इंडस्ट्री। बाहर जाकर कुछ करो।'

करण का ये वीडियो उस वक्त वायरल हो रहा है जब पहले से ही फैंस उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के  हत्थे चढ़ गए हैं।

क्या कहा कंगना ने 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

टॅग्स :करण जौहरकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!