लाइव न्यूज़ :

जब फिल्म 'प्यारे मोहन' के सेट पर ईशा देओल ने सरेआम अमृता राव को जड़ दिया था थप्पड़, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 11:18 IST

अमृता राव आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा देओल और अमृता राव के बीच एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे शायद आज भी अमृता नहीं भुला पाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग के दौरान ईशा देओल और अमृता राव बहनों का रोल निभा रही थी।आखिरी बार अमृता राव फिल्म ठाकरे में देखी गई थीं। इसके बाद से वह पर्दे से गायब हैं।

अमृता राव बॉलीवुड की कुछ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया। 7 जून 1981 में मुंबई में जन्मीं अमृता आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में अमृता राव को सलमान खान की बहन का रोल ऑफर किया गया था। मगर दिलचस्प बात ये है कि अमृता ने फिल्म को ठुकरा दिया। 

अमृता को इस फिल्म में सलमान की बहन का रोल नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया। बाद में इसे स्वरा भास्कर ने पर्दे निभाया। अमृता राव और ईशा देओल के बीच कैटफाइट काफी मशहूर है। फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग के दौरान दोनों बहनों का रोल निभा रही थी। लेकिन रियल में इन दोनों के बीच दोस्ती तक नहीं थी। 

इसके बावजूद दोनों अपना-अपना शूट कर आराम से फिल्म की शूटिंग को पूरी कर रही थी। इसी बीच एक दिन ऐसा हुआ कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई। दोनों अपने-अपने रोल की तैयारी कर रहीं थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ कि ईशा देओल ने अमृता राव को जोरदार थप्पड़ दिया। रिपोर्ट की मानें तो सेट पर अमृता राव ने ईशा देओल को गाली दी थी। इसके बाद ईशा को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अमृता को सभी के सामने एक थप्पड़ जड़ दिया था।

अमृता की कुछ चुनिंदा फिल्मों में साल 2008 में आई विवाह, 2003 में आई इश्क-विश्क, 2004 में आई मैं हूं ना, 2008 में आई वेलकम टू सज्जनपुर, 2004 में आई मस्ती, 2005 में आई वाह लाइफ हो तो ऐसी और साल 2013 में आई सत्याग्रह रही। वहीं आखिरी बार अमृता राव फिल्म ठाकरे में देखी गई थीं। इसके बाद से वह पर्दे से गायब हैं।

टॅग्स :अमृता रावबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!