लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा ने बताया कैसे सलमान खान ने बचाई थी उनकी मां की जान, पोस्ट कर कहा शुक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2021 22:04 IST

दीया मिर्जा ने अपनी मां की जान बचाने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सलमान खान का शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा, मैं आपका यह एहसान कभी नहीं भूलूंगी.

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस दीया मिर्जा की मां की जान सलमान खान ने बचाई थी।दीया मिर्जा ने ट्वीट कर कहा शुक्रिया सलमानकई बॉलीवुड हस्तियों ने दीया मिर्जा के प्रेगनेंट होने की खबर पर दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रही है पर वो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट और हाल ही में हुई अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। अब उन्होंने अपनी मां की जान बचाने के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान का शुक्रिया अदा किया है। हाल ही में दीया मिर्जा ने अपने प्रेगनेंट होने की भी बात इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

दीया मिर्जा ने सलमान खान का किया शुक्रिया

दीया मिर्जा ने बताया कि एक ऐसा वक्त था जब सलमान खान ने उनकी मां की जान बचाई थी। अगर सलमान समय पर मदद न करते तो समय पर उनकी मां का इलाज नहीं हो पाता। बॉलीवुड बबल्स के अनुसार, 2015 में दीया मिर्जा की मां को गिरने की वजह से गंभीर चोट आई थी और दीया मिर्जा ने सलमान खान को मदद के लिए कॉल किया था क्योंकि सलमान खान उनके घर के पास ही रहते थे। सलमान ने दीया मिर्जा की मां को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और उनकी मां की जान बच गई। बाद में डॉक्टरों ने कहा कि अगर इलाज में 15 मिनट की भी देरी होती तो उनकी मां की जान को खतरा हो सकता था। 

दीया मिर्जा ने रिट्वीट क्यों किया था 

दरअसल 2015 में सलमान खान पर काला हिरण अवैध शिकार मामले में सुनवाई चल रही थी, जो कथित तौर पर उनके पक्ष में नहीं था।  तब दीया मिर्जा ने ट्वीट कर कहा था, 'यह वह शख्स है, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई थी। मैं यह कभी नहीं भूलूंगी # salman khan ]।' इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में रिट्वीट किया और कहा था कि ,'मेरा पिछला ट्वीट फैसले की कार्यवाही पर टिप्पणी नहीं थी । मैं बस सलमान खान का शुक्रिया अदा कर रही थी।'   

बिजनसमैन वैभव रेखी से हुई है दीया की शादी 

15 फरवरी को दीया मिर्जा ने मुबंई के बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की थी और फिलहाल दोनों मालदीव में हनीमून मना रहे हैं । साथ ही गुरूवार को  दीया मिर्जा ने अपने प्रेगनेंट होने की खबर भी दी थी , जिसके बाद अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा , जैक्लीन फर्नांडीज, गौहर खान , विक्रांत मेसी और कोकंणा सेन ने उन्हें बधाई दी है। 

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाइंस्टाग्रामप्रेगनेंसीमालदीवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!