लाइव न्यूज़ :

बोनी कपूर ने पुराने पिटारे से शेयर की धर्मेंद्र संग बहन-बहनोई की थ्रोबैक तस्वीर, बताया 1983 से जुड़ा किस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 26, 2022 18:31 IST

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी बहन रीना कपूर अपने पति और प्रोड्यूसर संदीप मारवाह के साथ नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एंट्री की है।उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।बोनी कपूर ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

मुंबई: हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री करने वाले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर एक बार फिर फैंस के बीच टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। दरअसल, कपूर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री करने के बाद अक्सर ही थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में वो एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए। बता दें कि इस बार निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

धर्मेंद्र की ये तस्वीर उनकी बहन रीना कपूर की शादी की है, जो साल 1983 में हुई थी। धर्मेंद्र ने रीना कपूर की शादी में शिरकत की थी। वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जब धरमजी को ये पता चला कि वो दिल्ली के जिस होटल में अपनी फिल्म की शूटिंग जे लिए रुके हुए हैं वहां मेरी बहन की शादी हो रही है तो वो बहुत ही शालीनता से जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बैंक्वेट हॉल में आए। यह 18 फरवरी 1983 की बात है।"

इस फोटो में धर्मेद्र और रीना कपूर के अलावा फिल्म निर्माता संदीप मारवाह भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि रीना कपूर की शादी संदीप मारवाह के साथ हुई है। वहीं, इस फोटो में धर्मेंद्र संदीप मारवाह का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस बोनी कपूर की इस थ्रोबैक तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब बोनी कपूर को पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा गया हो। वो अक्सर ही अपने पुराने पिटारे से कोई खास तस्वीर जरूर निकालते हैं।

टॅग्स :धर्मेंद्रइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो