लाइव न्यूज़ :

20 साल पुरानी आमिर खान के साथ की दीपिका ने शेयर की फोटो, बताया दही-चावल का किस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 15:59 IST

Deepika Padukone Throwback Photo: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर 20 साल पुरानी फोटो शेयर की जिसमें आमिर खान भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर इन दिनों तेजी से देखने को मिल रहा हैभारत में भी दिन प्रतिदिन ये वायरस फैलता ही जा रहा है

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों तेजी से देखने को मिल रहा है। भारत में भी दिन प्रतिदिन ये वायरस फैलता ही जा रहा है। ऐसे में काफी दिनों से देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण ही हर कोई अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इन दिनों फिल्मों की शूटिंग आदि भी बंद है, जिसके चलते सेलेब्स परिवार के साथ बिजी हैं।  टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस दौरान सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। 

वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। दीपिका ने जो तस्वीरें अब तक शेयर की उनमें से कुछ में तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। दीपिका ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो करीब 20 साल पुरानी है। इस फोटो में दीपिका के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बैठे हुए हैं। इसके अलावा फोटो में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी हैं। इस फोटो को पोस्ट कर दीपिका ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया।

फोटो को पोस्ट कर इसके साथ दीपिका ने बताया कि यह फोटो 1 जनवरी, 2000 की है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, मैं 13 साल की थी और अजीब थी। अभी भी हूं। वो लंच खा रहे थे। दही चावल। मुझे भूखी थी, जो कि मैं हमेशा रहती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे यह ऑफर नहीं किया और मैंने उनसे मांगा नहीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी जिसमें उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जिसमें भारत की जीत हुई थी। दीपिका इससे पहले छपाक फिल्म में नजर आईं थीं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !