लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन की फिल्म का केस लड़ा था अरुण जेटली ने, जानिए पूरा मामला?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 26, 2019 08:33 IST

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली मे हाल ही में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से हर कोई सक्ते में है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिंम संस्कार हुआ. जेटली के निधन से देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है.

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिंम संस्कार हुआ. जेटली के निधन से देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है. हर कोई उनके कार्यों और दिए गए योगदान की यादें साझा कर रहा है. इस कड़ी में प्रोड्यूसर शीतल तलवार ने भी जेटली से जुड़े पुराने दिनों को याद किया.

उन्होंने बताया कि कैसे अरुण जेटली ने उनकी फिल्म 'रण' के लिए कोर्ट में केस लड़ा था. फिल्म में अमिताभ बच्चन हीरो थे. शीतल तलवार ने जेटली के बारे में चर्चा करते हुए कहा, ''फिल्म 'रण' का पहला प्रोमो रिलीज होते ही रामगोपाल वर्मा कंट्रोवर्सी में आ गए थे. इसकी वजह थी प्रोमो में सामने आया गाना. इस गाने के बोल नेशनल एंथम में बदलाव करते हुए 'जन गण रण' लिखे गए थे.

गाने की ट्यून भी नेशनल एंथम जैसी रखी गई थी. इस प्रोमो के आते ही सेंसर बोर्ड ने डायरेक्टर को बैन कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अरुण जेटली से बात की और उनसे प्रोफेशनल एडवाइज लेने गए. शीतल ने बताया,''जेटली ने आसानी से हमारा केस ले लिया और कहा कि मैं ये तो नहीं कह सकता हूं कि क्या होगा आगे, लेकिन मैं अपना बेस्ट दूंगा.

आपको अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है.'' तलवार ने कहा कि जेटली एक कलाकार की क्रिएटिव आजादी का पूरा समर्थन करते थे. वह बहुत शानदार वकील थे. उनकी दलीलें बहुत लॉजिकल हुआ करती थीं. माना दुर्भाग्यवश हम वो केस हार गए थे, लेकिन यह कभी नहीं भूल सकते हैं कि कैसे जेटली ने कोर्ट में बतौर वकील केस लड़ा था. बता दें फिल्म 'रण' साल 2010 में आई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, गुल पनाग, परेश रावल, सुदीप ने अहम रोल निभाया था.

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?