लाइव न्यूज़ :

जब लंगूर ने जड़ा बिग बी को थप्पड़, फोटो शेयर करते हुए सुनाई आप बीती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 18:15 IST

इन दिनों बिग बी, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं।

Open in App

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और दिल की बातें अपने फैन्स से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने लंगूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जो कि 40 साल पुरानी है।

इस फोटो को शेयर करते हुए बिग बी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'जब मैं ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर फिल्म गंगा की सौगंध की शूटिंग कर रहा था। उस समय मैं एक लंगूर को कुछ खिला रहा था, तभी दूसरा लंगूर ने आकर मुझे तमाचा जड़ दिया। उसे लगा कि मैंने उसे इग्नोर किया।'

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में बिग बी की फिल्म 102 नॉट आउट रिलीज हुई है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। वैसे इन दिनों बिग बी, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय नजर आएंगी। 

इसके अलावा बिग बी, आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। यह आमिर के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख अहम रोल में होगीं।

समय-समय पर इस फिल्म की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस फिल्म आमिर भी नए अवतार में दिखेंगे। उन्होंने फिल्म के लिए अपने नाक और कान छिदवाएं हैं।   

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?