लाइव न्यूज़ :

अवॉर्ड फंक्शन में हाथ में प्लास्टर लगाकर पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, सालों पुराना Video हुआ Viral

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 12:35 IST

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपने फैंस के लिए अवॉर्ड शो में हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद पहुंची थीं

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों थ्रोबैक वीडियोज भी जमकर वायरल होते नजर आ रहे हैंबॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी हाल ही में खूब वायरल हो रहा है

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर एक्टिव नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों थ्रोबैक वीडियोज भी जमकर वायरल होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Throwback Video) बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी हाल ही में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या हाथ में प्लास्ट के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) हाथ में फ्रैक्चर लेकर एक अवॉर्ड फंक्शन (Award Function) अटेंड करने पहुंची हैं। इतना ही नहीं वह वीडियो में बताती नजर आ रही हैं कि उनके साथ ये कैसे हुआ और ऐसी हालात में भी क्यों आई हैं।

दरअसल ऐश्वर्या का ये वीडियो सालों पुराना है। इस वीडियो में ऐश्वर्या एक ईवेंट में स्टेज पर बात करती नजर आ रही हैं। 2002 को ये वीडियो है। इसी साल साथ में फ्रैक्चर के बाद भी ऐश ईवेंट में पहुंची थीं।  कहा जा रहा है कि इस साल ऐश्वर्या बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने पहुंची थीं।

वीडियो में ऐश्वर्या बताती नजर आ रही हैं कि वह बिल्डिंग के गेट के बाहर सीढ़ियों से गिर गई थीं, जिसके चलते उनको चोट गई थी। ऐश्वर्या कहती हैं कि लोगों ने मुझसे ये भी कहा था कि आखिर मैं ऐसे हालातों में क्यों अवॉर्ड फंक्शन में जा रही हूं लेकिन मैंने उन्हें कहा था कि ये अवॉर्ड मेरे दर्शकों के लिए हैं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है और मुझे इतना सपोर्ट किया है और मैं अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। ये थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब एक फिर से वीडियो के वायरल होने के बार फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैँ।ईवेंट पर ऐश्वर्या ब्लैक शेड्स और शिमरी सिल्वर ड्रेस पहने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?