लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता की 5 साल बाद एक्टिंग में वापसी, डेब्यू वेबसीरीज आर्या का दमदार टीजर रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 08:15 IST

सुष्मिता सेन, हॉटस्टार स्पेशल वेब सीरीज़ आर्या के साथ अपना कमबैक कर रही हैं और अब वो अपने रोल की तैयारी में जुट चुकी हैं। सुष्मिता सेन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो काफी एक्सरसाइज़ करती दिखीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन का करियर भले ही छोटा रहा है लेकिन उन्होंने कुछ शानदार रोल किए हैं। सुष्मिता सेन आख़िरी बार फ़िल्म नो प्रॉब्लम में बड़े पर्दे पर देखी गयी थीं

विश्व की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक सुष्मिता सेन के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। सुष्मिता के फैंस के लिए हाल ही में एक खुशी की बात सामने आई है।  एक बार फिर से एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाती नजर आएंगी।डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज़ आर्या से सुष्मिता डिजिटल माध्यम में पारी शुरू कर रही हैं, जिसका टीज़र 2 जून को रिलीज़ किया गया। 

सुष्मिता  पूरे 5 साल बाद एक्टिंग में वापस आ रही हैं। सुष्मिता की इस खबर  से फैंस काफी खुश हुए हैं। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने टीजर ट्विटर पर शेयर किया। इस टीज़र में सुष्मिता रोप्स पर कड़ी एक्सरसाइज़ करती दिख रही हैं। यह सम्भवत: उनके किरदार का इंट्रोडक्शन है।  वहीं, टीजर के साथ लिखा है- नया घर, नयी रस्सी। सीरीज में सुष्मिता के किरदार का नाम भी आर्या ही है। सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है, जो नीरजा जैसी अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म बना चुके हैं। सुष्मिता ने टीजर शेयर करके लिखा- क्या टीम है। अपनी मेहनत के नतीजे को साझा करने का इंतजार है।

आर्या एक डच ड्रामा सीरीज़ पेनोज़ा का हिंदी अडेप्टेशन है। आर्या की कहानी राजस्थान में सेट की गयी है। सुष्मिता सेन आख़िरी बार फ़िल्म नो प्रॉब्लम में बड़े पर्दे पर देखी गयी थीं। इसके बाद 2015 में आयी निर्बाक से बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसे श्रीजीत मुखर्जी ने निर्देशित किया था। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?