लाइव न्यूज़ :

जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगीं ये फिल्में, दिल बेचारा से लेकर शकुंतला देवी तक लिस्ट में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 14:38 IST

फैंस एक लंबे समय से थिएटर में फिल्म नहीं देख पा रहे हैं, लेकिन अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी सभी पसंदीदी फिल्में देख पाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर देश में भयंकर रूप से देखने को मिल रहा हैअब मेकर्स ने स्टार्स के साथ मिलकर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है

कोरोना वायरस का कहर देश में भयंकर रूप से देखने को मिल रहा है। ऐसे में कभी दिनों से फिल्मों की शूटिंग जहां रुकी हुई है तो वहीं, मूवीज थिएटर में भी रिलीज नहीं हो रही हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने स्टार्स के साथ मिलकर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। लॉकडाउन के बाद सबसे पहले अमेजन पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो-सिताबो' जून माह में रिलीज की गई थी। जुलाई माह में भी कई बड़े स्टारों की फिल्में और वेबसीरीज को आप ओटीटी माध्यम पर देख सकेंगे।

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा आखिरी फिल्म है। ये फिल्म 24 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।ये फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शकुंतला देवी  द ह्यूमन कंप्यूटर

प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 31 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। 'शकुंतला देवी' फिल्म ह्यूमन कंप्यूटर मानी जाने वाली गणितज्ञ शकुंतला देवी पर आधारित है जिसमें विद्या बालन ने उनका चरित्र निभाया है।

वर्जिन भानुप्रिया

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया जी5 पर 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी ड्रामा है जिसे अजय लोहन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उर्वशी के साथ एक्टर गौतम गुलाटी भी नजर आ रहे हैं।

पेनल्टी

केके मेनन की फिल्म पेनल्टी इस महीने 5 जुलाई को नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं। फिल्म का प्लॉट लखनऊ के एक कॉलेज पर बेस्ड हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!