लाइव न्यूज़ :

Modi Season 2 Trailer: 'मोदी सीजन 2' के ट्रेलर में दिखा पीएम नरेंद्र मोदी का CM से PM तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2020 10:18 IST

पीएम मोदी (PM Modi) की जिंदगी पर बेस्ड एक वेब सीरीज 'मोदी' (Modi) के दूसरे सीजन का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'मोदी सीजन 2: सीएम टू पीएम' (Modi Season 2 CM To PM) का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है

Open in App
ठळक मुद्देमोदी के जीवन पर बनी वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द आने वाला हैपीएम के बचपन से लेकर गुजरात के सीएम बनने तक के सफर को दिखाया गया था

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश के प्रधानमंत्री का पद हासिल किया है. भारत के कई नौजवानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आदर्श हैं. अब पीएम मोदी (PM Modi) की जिंदगी पर बेस्ड एक वेब सीरीज 'मोदी' (Modi) के दूसरे सीजन का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'मोदी सीजन 2: सीएम टू पीएम' (Modi Season 2 CM To PM) का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है.

मोदी के जीवन पर बनी वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है. इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. सीरीज का नाम 'मोदी सीजन 2 : सीएम से पीएम तक' है. पिछले साल अप्रैल में इसका पहला सीजन आया था जिसमें कुल 10 एपिसोड थे. इनमें पीएम के बचपन से लेकर गुजरात के सीएम बनने तक के सफर को दिखाया गया था.

ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है- जो मेरे गुजरात को प्रेम करता है, वो मेरी आत्मा है और जो मेरे भारत को प्रेम करता है, वो मेरा परमात्मा है. वेब सीरीज में गुजरात के दंगों से लेकर भूकंप तक कई चीजों को दिखाया गया है. सीरीज में पीएम मोदी के कुछ रियल फुटेज देखने को मिलेगी.

 बता दें कि इससे पहले भी उनकी लाइफ पर एक फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम 'पीएम नरेंद्र मोदी' था। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का रोल प्ले किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अब सीरीज के दूसरे सीजन में मोदी के गुजरात के सीएम से देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा. इस सीरीज को उमेश शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें पीएम मोदी का रोल महेश ठाकुर निभा रहे हैं. यह सीरीज 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और गुजराती में रिलीज की जाएगी.

 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?