लाइव न्यूज़ :

हम हमेशा से चाहते थे सीता का किरदार कंगना निभाएं, बोले मनोज मुंतशिर- करीना से संपर्क नहीं किया गया

By अनिल शर्मा | Updated: September 17, 2021 10:43 IST

गौरतलब है कि हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि कंगना रनौत आगामी 'सीता-द इंकार्नेशन'-में सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करेंगे। पटकथा मनोज के अलावा केवी विजयेंद्र प्रसाद और अलौकिक ने लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं कंगना के सीता की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूंः मनोज मुंतशिरकरीना और दीपिका को इस परियोजना के लिए संपर्क करने के बारे में अफवाहें चल रही थींः मुंतशिर

मुंबईः 'सीता-द इंकार्नेशन' के पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने उन अफवाहों का खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि सीता की भूमिका के लिए करीना कपूर और दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था। सीता के पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा है कि फिल्म के निर्माता हमेशा से चाहते थे कि कंगना रनौत ही मुख्य भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, करीना व दीपिका जैसी अभिनेत्रियों को फिल्म के लिए संपर्क करने के बारे में अफवाहें चल रही थीं।लेकिन वे सच नहीं हैं। मुंतशिर ने कहा कि कंगना सीता के किरदार में विश्वास करती हैं।

फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में मुंतशिर ने कहा, "मैं कंगना के सीता की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। वह हमारी प्राथमिकता सूची में थी। करीना और दीपिका जैसी अभिनेत्रियों को इस परियोजना के लिए संपर्क करने के बारे में अफवाहें चल रही थीं, लेकिन वे सच नहीं थे। हमने जिस सीता देवी को स्केच किया है, उसमें विभिन्न रंग हैं, और कंगना उस दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ कलाकार हैं।

मनोज मुंतशिर ने आगे कहा कि एक बार जब आप सिनेमाघरों में फिल्म देखते हैं, तो आप उनकी जगह किसी की कल्पना नहीं कर पाएंगे। हमने कभी भी अन्य अभिनेत्रियों से संपर्क नहीं किया और हमेशा से चाहता था कि कंगना भूमिका निभाएं। उन्होंने कहाकि सीता के लिए़ एक युवा अभिनेत्री की तलाश जारी थी, क्योंकि यह सीता के युवा दिनों के बारे में है।

गौरतलब है कि हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि कंगना रनौत आगामी 'सीता-द इंकार्नेशन'-में सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करेंगे। पटकथा मनोज के अलावा केवी विजयेंद्र प्रसाद और अलौकिक ने लिखी है।

टॅग्स :कंगना रनौतकरीना कपूरमनोज मुंतशिरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!