लाइव न्यूज़ :

War Teaser Review:एक्शन का डबल डोज है ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' का टीजर, बस इस एक चीज की है कमी

By मेघना वर्मा | Updated: July 15, 2019 11:59 IST

इस फिल्म में दो जबरदस्त एक्टर के साथ डांसर भी हैं तो उम्मीद यही लगाई जा रही है कि वॉर फिल्म में ऋतिक और टाइगर का सुपर पैक डांस मूव्स देखने को मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज के तीसरे दिन उनकी अपकमिंग फिल्म वॉर का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर भी दिखाई देंगी।

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं फिल्म के रिलीज के तीसरे दिन ही ऋतिक की अपकमिंग फिल्म वॉर का टीजर जारी कर दिया गया है। इस साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं। 

कैसा है टीजर

53 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत होती है ऋतिक रोशन से। व्हाइट एंड ब्लैक हेयर में वो डैशिंग लग रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है टाइगर श्रॉफ की। ब्लैक आउटफिट में वो भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक्टर्स ही टीजर में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

नहीं हो पाया स्टोरी का कुछ भी आडिया

फिल्म वॉर का टीजर जबरदस्त है, एक्शन बेहतरीन और जानदार है। मगर पूरे टीजर देखने के बाद भी आप स्टोरी का एक परसेंट आइडिया नहीं लगा पाएंगे। बेसिकली टीजर कहीं से भी स्टोरी का प्लॉट सेट नहीं कर पाया है। हां बस एक चीज समझ में जो आने वाली है वो ये कि टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन के पीछे भाग रहे हैं। 

टीजर में कुछ सेकेंड्स के लिए वाणी कपूर को भी जगह मिली है। मगर उनके साथ ऋतिक को डांस करते देख कर तो यही लग रहा है कि इस बार पिक्चर की हीरोइन को हैंडसम हंक ऋतिक ले गए हैं। वाणी कपूर पहले सीन से ही बेहद हॉट लग रही हैं। 

चूंकीं इस फिल्म में दो जबरदस्त एक्टर के साथ डांसर भी हैं तो उम्मीद यही लगाई जा रही है कि वॉर फिल्म में ऋतिक और टाइगर का सुपर पैक डांस मूव्स देखने को मिल सकता है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलगू में भी रिलीज की जाएगी। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की'टॉक्सिक' टीजर में यश का खतरनाक अवतार, एंट्री देख फैंस क्रेजी लेकिन स्टोरी अभी भी मिसिंग

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 टीजर रिलीज, हमजा की असली पहचान और पाकिस्तान मिशन की झलक

बॉलीवुड चुस्कीToxic Teaser Out: बर्थडे पर यश का फैंस को तोहफा, नए अवतार में दिखा 'मॉन्स्टर माइंड' राया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल