लाइव न्यूज़ :

वाजिद खान का हुआ था कोरोना से निधन! अब संगीतकार की मां भी निकली Covid 19

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2020 10:19 IST

संगीतकार वाजिद खान का निधन 1 जून को गया है। कहा जा रहा है कि वाजिद का निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ। अब संगीतकार की मां के भी पॉजिटिव होने की बातें सामने आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाजिद खान की मां के कोरोना संक्रमित होने की बात ने हर किसी चौंका दिया हैवाजिद ने सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत दिया था

 म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का  42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी।  इसी बीच इन खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है कि सिंगर का निधन कोरोना (Coronavirus) से हुआ। अब संगीतकार की मां को भी कोरोना हो गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार वाजिद खान की मां रजिया खान अपने बेटे वाजिद से पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुकी थीं।  उनके बाद में किडनी और गले के संक्रमण से जूझ रहे वाजिद कोरोनावायरस से संक्रमित हुए।

खबर के अनुसार बीमार वाजिद खान की देखभाल के लिए उनकी मां उसी अस्पताल में ठहरी हुईं थीं और ऐसे में वहां इलाज करा रहे अन्य कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से वो भी कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गयीं।

सलमान के लिए साजिद वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया था। खास बात ये है वाजिद ने जाते जाते भी सलमान खान से अपनी दोस्ती को निभाया था।वाजिद के करियर का पहला गान भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी। हाल में रिलीज़ हुए सलमान खान के दो सॉन्ग 'भाई भाई' और 'प्यार करोना' में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है।

संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की ‘गर्व’, ‘तेरे नाम’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘पार्टनर’ और ‘दबंग’ आदि कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों जैसे ‘मेरा ही जलवा‘, ‘फेविकॉल से’, ‘चिंता ता चिता चिता’ का भी संगीत दिया। 

टॅग्स :वाजिदकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम