लाइव न्यूज़ :

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का एक और खुलासा, कहा- छीना जा रहा मेरे बच्चों का अधिकार

By अमित कुमार | Updated: December 1, 2020 09:08 IST

दिवंगत संगीतकार की पत्नी ने वाजिद खान के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने अपने परिवार वालों को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाजिद खान का लंबी बीमारी के बाद 1 जून 2020 को निधन हो गया था।पति के निधन की पीड़ा से अभी उनकी पत्नी निकल ही रही थी कि कमालरुख को परिवार द्वारा परेशान किया जाने लगा। कमालरुख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख कर अपना दर्द बयां किया।

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने रविवार को चौंकाने वाला खुलासा किया था कि किस तरह उनके ससुराल वालें उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताडि़त कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में भी उन्होंने यह बात दोहराई और कहा कि वह 17 साल से काफी कुछ झेल रही हैं। कमालरुख ने कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं, उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। 

उन्होंने कहा, ''जिंदगी ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा, क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।'' उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए माता-पिता दोनों दोनों हैं और उनकी शिक्षा तथा जीवनयापन की जिम्मेदारी उन पर है। 

कमालरुख ने आगे कहा, ''मैं हाइपोथैरेपिस्ट के रूप में काम करती हूं और हमारी कमाई का प्राथमिक स्रोत वाजिद का समर्थन रहा है। मेरे बच्चों का अधिकार उन लोगों द्वारा छीना जा रहा है, जिन्होंने पिछले 7-8 सालों से मेरे या मेरे बच्चों के साथ संपर्क भी नहीं किया। ऐसे में मुझे हर मोर्चे पर लड़ने की जरूरत है। वाजिद के परिवार ने हमेशा से कहा कि हमारे बच्चे नाजायज हैं, क्योंकि हमारी शादी मुस्लिम कानून के अनुसार नहीं हुई थी।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां मेरी उपस्थिति में भी वाजिद को दोबारा शादी करने के लिए कहती थीं, जिसे वह करने के लिए सहमत नहीं थे। उनके परिवार का व्यवहार हमेशा से मेरे प्रति असम्मानजनक रहा है। उन लोगों की एक और डराने वाली रणनीति थी कि अगर मैं धर्म परिवर्तन नहीं करती तो वाजिद तलाक की अर्जी दाखिल करते। हालांकि हमने तलाक नहीं लिया, क्योंकि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था।

टॅग्स :वाजिदबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम