लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय मीम विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने दी सफाई, कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया तो माफी कैसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 20, 2019 22:36 IST

ऐश्वर्या राय मीम विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करते हुए उनके किए ट्वीट पर सफाई मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक के इस मजाक के लिए उनसे जवाब मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक ओबेरॉय ने महिला आयोग की नोटिस पर कहा है कि वह खुद उनसे मुलाकात कर ये पूछेंगे कि आखिर उन्होंने क्या गलती की है।विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर पर ऐश्वर्या राय को लेकर एक मीम शेयर किया। जो लोकसभा चुनाव 2019 के  एग्जिट पोल्स पर बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर कर विवादों में फंसे अभिनेता विवके ओबेरॉय ने सफाई पेश की है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद विवक ओबरॉय ने कहा है कि जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं की है तो माफी किस बात की मांगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विवेक ने कहा,  'लोग कह रहे हैं कि माफी मांगिए चाहिए, लेकिन किस बात के लिए। मुझे महिला आयोग का नोटिस मिला है, मैं उनसे मिलना चाहूंगा और जानना चाहूंगा कि आखिर मैंने किया क्या है। 

विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांग लूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। इसमें गलत ही क्या है? किसी ने एक मीम ट्वीट किया और मैं उस पर हंस पड़ा।'

विवेक ओबेरॉय ने कहा, मुझे नहीं पता लोग इस मीम का इतना बवाल क्यों कर रहे हैं। किसी ने मुझे ये मीम भेजा था, जिसमें मेरा मजाक बनाया गया था। मैं इस पर हंसा और उस आदमी की क्रिएटिविटी की तारीफ की थी। अगर कोई आपका मजाक बनाता है तो उसे सीरियस लेने की जरूरत नहीं है।

महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को भेजा नोटिस 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करते हुए उनके किए ट्वीट पर सफाई मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक के इस मजाक के लिए उनसे जवाब मांगा है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी विवेक को नोटिस भेजा है। 

जानें क्या है ऐश्वर्या राय मीम विवाद

विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर पर ऐश्वर्या राय को लेकर एक मीम शेयर किया। जो लोकसभा चुनाव 2019 के  एग्जिट पोल्स पर बनाया गया है। मीम में ऐश्वर्या राय के अभिनेता सलमान खान और विवेक ओबरॉय के साथ रिश्तों को लेकर तंज किया गया है। 

 विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयऐश्वर्या राय बच्चनलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?