लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी की जीत के बाद विवेक ओबेरॉय ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- यहां बाप का नाम नहीं आपका काम बोलेगा

By मेघना वर्मा | Updated: May 24, 2019 13:49 IST

विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी के सभी विरोधियों से आग्रह किया है कि जाकर उनकी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी जरूर देखें। एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म देखकर वह मोदी से बेहतरीन लीडर बनने का पाठ सीख सकते हैं।

Open in App

विवेक ओबेरॉय की विवादित फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। महीने भर से नरेन्द्र मोदी की इस बायोपिक ने लोगों का अटेंशन लूट लिया था। सिर्फ यही नहीं फिल्म के एक्टर विवेक ओबेरॉय भी लगातार खबरों में बने हुए थे। वहीं लग रहा है कि मोदी की फिल्म करने के बाद एक्टर के अंदर गजब का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है तभी तो वो राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

17वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी मतों से जीत के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपना बयान दिया है। नरेन्द्र मोदी के कामों की सराहना की है। वहीं एक्टर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा है। क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत बदल गया है। आज के समय में आपका काम बोलता है, यहां पे आपके बाप का नाम नहीं आपका काम बोलता है।'

एक्टर ने पीएम मोदी के सभी विरोधियों से आग्रह किया है कि जाकर उनकी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी जरूर देखे। एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म देखकर वह मोदी से बेहतरीन लीडर बनने का पाठ सीख सकते हैं। विवेक ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं ये समय आपके लिए आत्मनिरीक्षण का है मगर मैं राहुल गांधी और दूसरे काग्रेंस के बड़े नेताओं से अनुरोध करता हूं कि फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी जरूर देखने जाएं।'

बता दें विवेक ओबेरॉय की फिल्म पहले 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर विपक्ष ने इस फिल्म को ये कहकर क्लेम किया था कि इससे चुनाव पर असर पड़ेगा। इसके बाद फिल्म फाइनली 24 मई को रिलीज हो गई है। जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?