लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: धारा 370 हटाने पर विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को किया सलाम, कहा- यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 16:49 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार 5 अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही बॉलीवुड के सेलेब्स इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक ओबेरॉय कुछ दिनों से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जा रहे हैं।विवेक ओबेरॉय ने फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिल्म में नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाया था।

आज पूरे भारत की नजर जम्मू-कश्मीर पर चल रहे मुद्दों पर है। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर है। अब जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। अब जम्मू कश्मीर भी केंद्र शासित राज्य बनेगा। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं।

ऐसे में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट किया है। 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी' फिल्म में मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ने ट्वीट कर कहा, 'संयुक्त भारत के सपने के लिए शहीद हुए उन सभी बहादुरों के लिए यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। प्रत्येक देशभक्त भारतीय के दिल से नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को सलाम और शुक्रिया। बाय-बाय आर्टिकल 370'

विवेक ओबेरॉय का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं। विवेक ओबेरॉय अक्सर अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों इलेक्शन के समय एक्जिट पोल पर किए गए उनके ट्वीट पर खूब बवाल कटा था। 

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और सलमान खान को लेकर किया गया यह ट्वीट इस कदर विवादित हो गया था कि बाद में विवेक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे डिलीट करना पड़ा था। इस ट्वीट के लिए विवेक को काफी आलोचना भी  झेलना पड़ा था।

विवेक के अलावा कई बड़े सितारों ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर और सरकार के इस फैसले पर अपनी बात रखी है। कंगना रनौत, जायरा वसीम, अशोक पंडित, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, सोफी चौधरी, पूजा बेदी, कुनाल कोहली और चेतन भगत ने अपना रिएक्शन दिया है। 

वहीं कुछ सितारे अपने बयानों को लेकर ट्रोल भी हो गए हैं। इनमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, वीना मलिक शामिल हैं। एक्ट्रेस माहिरा ने ट्वीट करके लिखा है कि जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं। इस ट्वीट के लिए माहिरा की जमकर क्लास लगाई जा रही है। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?