लाइव न्यूज़ :

विवेक ऑबेरॉय अपनी फिल्म 'पीेएम नरेन्द्र मोदी' के लिए कर रहे हैं पूजा-अर्चना, शिरडी में हुए स्पॉट

By भाषा | Updated: April 21, 2019 17:00 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के जल्द रिलीज होने के लिए अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने साईंबाबा मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी फिल्म पर फिलहाल चुनाव आयोग ने रोक लगा रखी है।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ हमने साईंबाबा से आर्शीवाद मांगा। हमारे समर्थक और प्रशंसक उत्सुकता के साथ इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने एक प्रेरणादायक कहानी पर फिल्म बनाई थी लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने हम पर हमला शुरू कर दिया...हमें उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’’ उन्होंने कहा कि यह यह फिल्म युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी कि कैसे एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया?

पिछले महीने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने की धमकी दी थी। मनसे का कहना है कि यह फिल्म आचार संहिता का उल्लंघन करती है। विवेक ने कहा,‘‘ मुझे नहीं पता कि राज ठाकरे हमारी फिल्म का क्यों विरोध कर रहे हैं? मैं उन्हें हमारे साथ फिल्म देखने का निमंत्रण देता हूं, उन्हें यह पसंद आएगी।’’

अभिनेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से भी यह फिल्म देखने की अपील की। उनका कहना है कि इन नेताओं को यह फिल्म पसंद आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ में विवेक ओबेरॉय ने मोदी की भूमिका निभाई है। भाषा स्नेहा मनीषा मनीषा

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?