लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड बॉयकॉट पर विवेक अग्निहोत्री ने पूछा- 'ऐसी स्थिति क्यों आई?', फिर उदाहरण देकर बताया

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2022 18:02 IST

अग्निहोत्री ने कहा, "बहिष्कार करना लोगों का व्यक्तिगत अधिकार है। हम नारीवादी, आदिवासी, पशु अधिकार की बात करते हैं तो इसलिए, मुझे लगता है कि किसी भी चीज़ का बहिष्कार करना एक व्यक्तिगत अधिकार है।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अग्निहोत्री ने टूथपेस्ट कंपनी कोलगेट का दिया उदाहरणफिल्म डायरेक्टर ने कहा- मेरी फिल्म का बॉलीवुड ने किया था बहिष्कारकहा- अगर आपकी फिल्म सच्ची है... दुनिया की कोई ताकत उससे रोक नहीं सकती 

मुंबई: यह बॉलीवुड के लिए अच्छा समय नहीं चल रहा है। कई बड़े सुपर स्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट रही हैं। फिर चाहें आमिर खान की हालिया रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' हो या फिर अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन'। सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड चला रहे हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' और 'टाइगर 3' का भी बहिष्कार करने का आह्वान किया जा रहा है। इस साल की चर्चित फिल्म रही 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के हो रहे बहिष्कार की प्रवृत्ति के बारे में बात की। 

अग्निहोत्री ने कहा, "बहिष्कार करना लोगों का व्यक्तिगत अधिकार है। हम नारीवादी, आदिवासी, पशु अधिकार की बात करते हैं तो इसलिए, मुझे लगता है कि किसी भी चीज़ का बहिष्कार करना एक व्यक्तिगत अधिकार है। लेकिन बात ये है कि ये बॉयकॉट की सिचुएशन आई क्यों?"

विवेक ने आगे कहा, "ऐसा है कि जैसे कोई टूथपेस्ट बेचने वाली कंपनी, कोलगेट, उदाहरण के लिए, अगर वो अपने ही ग्राहकों का मजाक उड़ाने लगे, और बोले कि जो टूथपेस्ट का उपयोग करता है वो तो सब इडियट्स है। तो आप कितने दिन तक वो टूथपेस्ट खरीदेंगे? तो ये थोड़ा आत्मनिरीक्षण की बात है की आज क्या कारण है कि ये स्थिति आई है।"

विवेक अग्निहोत्री ने उस समय को याद किया जब बॉलीवुड द्वारा द कश्मीर फाइल्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन चूंकि उनकी फिल्म 'सच्ची' थी, इसलिए इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने इसी कार्यक्रम में कहा, “बॉयकॉट बहुत फिल्मों का होता है। द कश्मीर फाइल्स का पूरे बॉलीवुड ने, क्रिटिक्स ने, मीडिया ने, एक्जीबिटर्स ने, सब ने ही बॉयकॉट कर दिया था। लेकिन अगर आपकी फिल्म सच्ची है... दुनिया की कोई ताकत उससे रोक नहीं सकती।" 

बता दें कि 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों साथ हुए अत्याचार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च, 2022 को रिलीज हुई थी, जो बॉलीवुड में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली कुछ फिल्मों में से एक थी। 

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !