लाइव न्यूज़ :

विश्वजीतः एक रूमानी हीरो, जिन्हें हीरोइनों के ईद-गिर्द गाने गाते देखना एकदम अलग बात थी

By यूनुस खान | Updated: December 3, 2018 10:25 IST

'साहिब बीवी और गुलाम' प्ले चल रहा था. 'भूतनाथ' का संवाद बोलते हुए मंच से देखा तो पहली पंक्ति में गुरु दत्त बैठे थे. प्ले पूरा हुआ. गुरु दत्त मिले और बोले, ''मैं इस नाटक पर फिल्म बनाना चाहता हूं. तुम्हें मुंबई आना होगा.'' स्क्रीन-टेस्ट हुआ. सामने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट रख दिया गया. कौन हैं ये अभिनेता जानिए-

Open in App

बीते हफ्ते मेरी मुलाकात गुजरे जमाने के जाने-माने अभिनेता विश्वजीत से हुई और उन्हें करीब से जानने का मौका मिला. इस दौरान मुझे लाल कोट, खुली कमांडर जीप के साथ याद आ रहा था उनका गाना, 'पुकारता चला हूं मैं..' विश्वजीत रूमानी नायकों की पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं. बचपन से फिल्मी पर्दे पर उन्हें नायिकाओं के ईद-गिर्द गाने गाते देखना एकदम अलग बात थी और 82 बरस की उम्र में उनसे मिलना एकदम अलग बात.

इस उम्र में भी वे एकदम फिट हैं. तनकर चलते हैं. अदाएं वही हैं पर्दे वाली. साथ में हैं ढेर सारी पुरानी यादें. पिताजी की याद, जिन्होंने एक दिन कह दिया था कि एक्टिंग या घर में से एक चुन लो. वे उस दिन घर छोड़कर निकल गए थे. पचास के दशक के अंत वाला कोलकाता. दोस्तों ने एक छोटी कोठरी दिलवा दी. थिएटर में काम जारी रहा.

'साह‌िब बीवी और गुलाम' प्ले चल रहा था. 'भूतनाथ' का संवाद बोलते हुए मंच से देखा तो पहली पंक्ति में गुरु दत्त बैठे थे. प्ले पूरा हुआ. गुरु दत्त मिले और बोले, ''मैं इस नाटक पर फिल्म बनाना चाहता हूं. तुम्हें मुंबई आना होगा.'' स्क्रीन-टेस्ट हुआ. सामने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट रख दिया गया.

विश्वजीत ने इसे अस्वीकार कर दिया. गुरु दत्त के साथ पांच साल बंधकर रहना नहीं हो पाएगा. वापस कोलकाता. बांग्ला फिल्में. थिएटर. छोटे-मोटे रोल. यानी बस काम जारी रहा. एक दिन संगीतकार हेमंत कुमार आ गए. बोले, ''विश्वजीत तुम्हें थिएटर छोड़ना होगा. तुम मेरी फिल्म कर रहे हो. कहानी भी चुनी तो ऑर्थर कानन डायल की 'द हाउंड ऑफ बास्करविल'. 'बीस साल बाद' की वजह से कोलकाता छूट गया और फौजी डॉक्टर पिता के कारण अलग-अलग शहरों में पले विश्वजीत को अच्छी हिंदी बोलने में कभी दिक्कत भी नहीं आई.

विश्वजीत हिंदी फिल्मों में जम गए. 'बीस साल बाद' आज भी बेहतरीन सस्पेन्स फिल्मों में गिनी जाती है. इसका असर ये हुआ कि इसके बाद इसी तरह की फिल्में मिलने लगीं. 'कोहरा', 'बिन बादल बरसात', 'बीस साल बाद' सब की सब सस्पेन्स फिल्में. विश्वजीत सस्पेन्स सिनेमा के नायक कहे जाने लगे. इस इमेज को तोड़ने के लिए उन्होंने अपना पैंतरा बदला. अब वे बन गए चॉकलेटी हीरो.

1965 में आई 'मेरे सनम' ने उन्हें पूरी तरह रूमानी हीरो बना दिया और उसके बाद अपने पूरे करियर में वे हीरोइनों के ईद-गिर्द गाने ही गाते रहे. गाने भी ऐसे वैसे नहीं. अमूमन ओ पी नैयर, हेमंत कुमार और शंकर जयकिशन वगैरह के संगीत वाले बेमिसाल गाने. विश्वजीत उस दौर में आए जब सुनहरे संगीत का दौर शबाब पर था.

फिल्में चलें ना चलें, गाने चलते थे. इतने चलते थे कि वो आज तक चलते ही जा रहे हैं. ये सब हमारे और आपके पसंदीदा गाने हैं. विश्वजीत, जॉय मुखर्जी, शम्मी कपूर वगैरह उस पीढ़ी के नायक हैं, जब रूपहले पर्दे पर रूमानियत का कोहरा था. ये वही फिल्में हैं जो एक सपनीली दुनिया रचती हैं, जो हकीकत से आपको अलग करके एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जहां सिर्फ चाशनीदार मोहब्बत है. मैंने इस यात्रा में देखा कि लोग विश्वजीत को दिलो-जान से चाहते हैं. दरअसल वो विश्वजीत को नहीं नॉस्टेलजिया को प्यार करते हैं.

टॅग्स :बॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?