लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पहचान नहीं पाए ये लोग, एक्ट्रेस ने ट्वीट करके कहा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 5, 2019 08:55 IST

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए गांववालों की दरियादिली के बारे में बताया है। अनुष्का ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अनुष्का पति का जन्मदिन खास अंदाज में सबसे दूर मना रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अनुष्का पति का जन्मदिन खास अंदाज में सबसे दूर मना रही हैं।  ऐसे में इस खास मौके की फोटो और वीडियो अनुष्का सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर कर रही हैं। हाल ही में अनु्ष्का ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वह पति के साथ कुछ गांववालों के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए गांववालों की दरियादिली के बारे में बताया है। अनुष्का ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। साथ ही बताया कि किस तरह से गांववालों ने उनका और उनके पति का आदर सत्कार किया है। अनुष्का के इस ट्वीट को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा आज जब हमने अपहिल ट्रेकिंग करते हुए 8.5 किमी की चढ़ाई की है। इस दौरान जब हम एक छोटे से गाँव में एक पालतू जानवर के बच्चे को खाना खिलाने के लिए रुके, जो केवल 4 महीने पहले पैदा हुआ था। तब घर के मालिक ने हमसे पूछा कि क्या हम थक गए हैं और एक कप चाय पीना चाहते हैं?' 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम इस खूबसूरत परिवार के घर गए, जिन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हम कौन हैं। अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'इसके बावजूद पूरा परिवार हमारे साथ बेहद ही गर्मजोशी और प्यार से पेश आया। हमने उनके साथ बैठकर चाय पी और कुछ समय बिताया। वो केवल ये जानते थे कि हम थके हुए ट्रेकर हैं।

एक्ट्रेस ने आगे ट्वीट करते हुए कहा, 'अगर यह जिंदगी का सही मतलब नहीं है तो मुझे नहीं पता क्या है. एक याद जो हम हमेशा के लिए संजोय रखेंगे। आज विराट कोहली का जन्मदिन है ,ऐसे में पति के जन्मदिन को मनाने अनुष्का भूटान गई हुई हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?