लाइव न्यूज़ :

डिंपल कपाड़िया ने नाना पाटेकर के बारे में कही थी ये चौंकाने वाली बात, तनुश्री के यौन शोषण के आरोप के बाद वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 17:57 IST

वीडियो में डिंपल कपाड़िया कहती नजर आ रही हैं कि वह असहनीय हैं, लेकिन मेरे साथ वो बहुत अच्छे हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं।

Open in App

मुंबई, 1 अक्टूबर: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साल 2008 में हुए अपने साथ यौन शोषण का खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया है। ऐसे में अब इस बीच डिपंल कपाड़िया का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाना  के बर्ताव को लेकर बात करती दिख रही हैं। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 कहा जा रहा है कि डिंपल कपाड़िया का ये वीडियो करीब 8 साल पुराना है। ये वीडियो एनडीटीवी के एक साक्षात्कार का है, जिसमें वह अनुपमा चोपड़ा के सवाल के जवाब में नाना के बारे में खुलासा करती दिख रही हैं। इस वीडियो में डिंपल कपाड़िया कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने नाना पाटेकर वो रूप भी देखा है जिसमें वो असहनीय हो जाते हैं लेकिन क्योंकि वो एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं इसलिए उनके 100 गुनाह भी माफ हैं।

वीडियो में डिंपल कपाड़िया कहती नजर आ रही हैं कि वह असहनीय हैं, लेकिन मेरे साथ वो बहुत अच्छे हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। मैंने उनका डार्क साइड भी देखा है। वो एक बेहद टैलेंटेड शख्स हैं और उनके लिए 100 खून भी माफ हैं। वो चाहें तो मेरी जान भी ले लें, लेकिन व्यक्तिगततौर पर वो कभी-कभी बेहद अप्रिय और असहनीय हो जाते हैं।

डिंपल का ये वीडियो अचानक से वायरल होने लगा है। डिंपल और नाना ने कई बेहतरीन फिल्मों में साथ में काम किया है। लगभग सभी फिल्में फैंस को पसंद भी आईं।

तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :डिंपल कपाड़ियानाना पाटेकरतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीMurder Mubarak Trailer OUT: मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगे पकंज त्रिपाठी, सारा-करिश्मा समेत कई सितारें जांच के घेरे में... मर्डर मुबारक का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?