लाइव न्यूज़ :

ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में जोक करने को लेकर वीर दास की हुई आलोचना, मांगी माफी

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2021 15:51 IST

आलोचनाओं के बीच कॉमेडियन वीर दास ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा, "मैंने गलती की है।" सोशल मीडिया पर मैसेज करने वाले क्वीर फैन का शुक्रिया अदा करते हुए कॉमेडियन ने कहा, "मेरे जोक का विपरीत प्रभाव हुआ...और आपके (ट्रांस) संघर्ष को महत्वहीन बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवीर दास की ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में कथित अपमानजनक जोक को लेकर आलोचना हो रही हैवीर दास ने एक बायन जारी कर ट्रांसजेंडर समुदाय से माफी भी मांगी हैवीर दास ने रिवाल्वर रानी, मुंबई कलिंग, लव आज कल, बदमाश कंपनी, डेली-बेली जैसी फिल्मों में काम किया

अपने बयान और जोक को लेकर विवादों में रहने वाले कॉमेडियन व अभिनेता वीर दास एक फिर सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन की ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में कथित अपमानजनक जोक को लेकर आलोचना हो रही है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए वीर ने अपने जोक में कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा आलोचना की गई। वहीं विवाद को बढ़ता देख कॉमेडियन ने ट्रांसजेंडर समुदाय से माफी मांगी है।

आलोचनाओं के बीच कॉमेडियन वीर दास ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा, "मैंने गलती की है।" सोशल मीडिया पर मैसेज करने वाले क्वीर फैन का शुक्रिया अदा करते हुए कॉमेडियन ने कहा, "मेरे जोक का विपरीत प्रभाव हुआ...और आपके (ट्रांस) संघर्ष को महत्वहीन बना दिया। वीर दास ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा है, मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने गड़बड़ की है। और इसका विपरीत प्रभाव पड़ा और आपके संघर्ष का महत्व कम हो गया। वीर दास ने आगे कहा कि मेरे इरादे को प्रभावी ढंग से स्पष्ट करना मेरी जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि वीर दास बदमाश कंपनी और शिवाय से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ा। अभिनेता के साथ-साथ वीर दास एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं।अपनी कॉमेडी को लेकर वह कई बार विवादों आ चुके हैं। स्टार वीरदास ने अपना करियर कॉमेडियन के रूप में ही शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में फिल्म मुंबई साला से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। वीर दास ने रिवाल्वर रानी, मुंबई कलिंग, लव आज कल, बदमाश कंपनी, डेली-बेली जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल