लाइव न्यूज़ :

Vinod Mehra Death Anniversary: विनोद मेहरा ने रेखा से की थी गुपचुप तरीके से शादी, लेकिन मां को पता चला तो...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 30, 2019 07:36 IST

13 फरवरी 1945 को विनोद का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। एक्टर अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रागनी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे।विनोद मेहरा और रेखा का प्यार और शादी हर किसी के लिए एक बड़ा सवाल है।

अपने सहज अभिनय, शांत सी मुस्कान और अपनी हमेशा बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विनोद मेहरा आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आज (30 अक्टूबर को) उनकी डेथ एनिवर्सरी है। हिंदी फिल्म जगत के ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने छोटे से करियर में अपने अभिनय से दर्शको के दिलो में ऐसी गहरी छाप छोड़ी की दर्शक के जहन में आज भी उनकी यादे ताजा है वो हैं विनोद मेहरा। 

13 फरवरी 1945 को विनोद का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। एक्टर अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रागनी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। आइए जानते हैं नायाब अभिनेता के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से-

चाइल्ड एक्टर से करियर की शुरुआत विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे। 13 साल की उम्र में उन्हें फ़िल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने नायाब अभिनय से सभी को दीवाना कर दिया। लेकिन कहते हैं इसके बावजूद उनका मन कभी एक्टर बनने को नहीं हुआ।

जब राजेश खन्ना से मिली थी शिकस्तकहते हैं साल 1965 की बात है जब विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे थे। ये वो वक्त था जब उन्होंने दोस्तों के कहने पर  एक प्रतियोगिता 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लिया। इसके जरिए विजेता के लिए फिल्मों के दरवाजे खुलने वाले थे। एक से एक स्मार्ट, डैशिंग और हैंडसम नौजवानों के बीच विनोद ने बाजी मार ही ली थी लेकिन, फाइनल राउंड में उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा! इस टैलेंट कांटेस्ट के विजेता बने थे-राजेश खन्ना, जो बाद में देश के पहले सुपरस्टार बने। विनोद दूसरे नंबर पर रहे थे।

विनोद की शादी विनोद की शादी बड़ी अजीब रहीं। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली थी। लेकिन ब्रोका से शादी करने के बाद उनका  दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने बिना पहली पत्नी को डिवोर्स दिए बिंदिया से शादी कर ली। लेकिन, पहली पत्नी ने बाद में उन्हें डिवोर्स दे दिया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। एक दिन बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जे पी दत्ता से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दे दिया। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी डेथ हो गयी। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे! बेटा रोहन और बेटी सोनिया।

रेखा से शादीविनोद मेहरा और रेखा का प्यार और शादी हर किसी के लिए सवाल ज्यादा है। घर जैसे फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के इश्क में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके थे। ख़बरों की मानें तो विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां का गुस्सा देख सहम गए। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को पीटने को चप्पल निकाल ली। विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। कहते हैं विनोद की मां रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, रेखा और विनोद मेहरा की शादी का कोई सबूत नहीं है। हांलाकि रेखा ने इन बातों को गलत बताया है।

विनोद का शानदार करियरबड़े पर्दे पर विनोद मेहरा की जोड़ी सबसे ज्यादा मौसमी चटर्जी के साथ पसंद की गयी। उनकी 'गुरुदेव' आखिरी रिलीज फिल्म थी। विनोद मेहरा अमर प्रेम, अनुरोध, अनुराग, घर', स्वर्ग नरक, कुंवारा बाप, अमर दीप, नागिन आदि फिल्मों के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगें। 

टॅग्स :पुण्यतिथिबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!