लाइव न्यूज़ :

विक्रांत मैसी ने हाथ पर बनवाया बेटे का नाम का टैटू, साथ ही लिखवाई ये खास चीज; एक्टर ने शेयर की क्यूट फोटो

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2024 11:47 IST

Vikrant Massey Tattoo: विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे वरदान का स्वागत किया।

Open in App

Vikrant Massey Tattoo: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपने नन्हें बेटे के आने के बाद से फैमिली टाइम बीता रहे हैं। अपने बेटे के जन्म से खुश विक्रांत मैसी ने हाल ही में फैन्स के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी जिसके बाद उन्होंने चारों तरफ से बधाईयां मिली। अब एक्टर ने अपने बेटे का नाम साझा करते हुए क्यूट फोटो शेयर की है जिसने फैन्स का ध्यान खींचा है। 

अभिनेता विक्रांत मैसी ने बेटे वरदान का नाम अपने हाथ पर लिखवाया है। बेहद ही प्यारा टैटू करवाते हुए विक्रांत ने तस्वीरें शेयर की। विक्रांत ने अपने हाथ की एक तस्वीर साझा की, जिस पर 'वरदान' और '7-2-2024' लिखा हुआ था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "Addition or addiction?, मैं उन दोनों से प्यार करता हूं।" 

विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे वरदान का स्वागत किया। 23 फरवरी को विक्रांत और शीतल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बच्चे की आंशिक झलक दिखाते हुए एक मनमोहक पारिवारिक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "किसी आशीर्वाद से कम नहीं...हमने उसका नाम वरदान रखा!"

विक्रांत और शीतल ठाकुर की शादी 

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने नवंबर 2019 में सगाई की और 14 फरवरी 2022 को अपनी रजिस्टर्ड शादी की। चार दिन बाद 18 फरवरी को दोनों ने हिमाचल प्रदेश में सादगी से शादी कर ली। यह जोड़ी हमेशा मीडिया में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती थी और सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते को साझा करने से कभी नहीं कतराती थी। शीतल ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 1 में विक्रांत के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा किया। इस शो में अभिनेता और हरलीन सेठी मुख्य भूमिकाओं में थे। लेकिन शीतल ने वेब सीरीज में कैमियो रोल निभाया था। 

विक्रांत की फिल्में

विक्रांत अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल की सफलता का आनंद ले रहे हैं। विक्रांत अगली बार हसन दिलरुबा की दूसरी किस्त में दिखाई देंगे, जिसका नाम फिर आई हसीन दिलरुबा है। वह द साबरमती रिपोर्ट में भी नजर आएंगे। फिल्म में विक्रांत रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना के साथ नजर आएंगे।

टॅग्स :विक्रांस मैसीInstagram Storiesबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!