लाइव न्यूज़ :

'गली ब्वॉय' में मोइन किरदार के लिए जैकी श्रॉफ से मिली थी प्रेरणा, एक्टर विजय वर्मा ने खोले कई राज

By भाषा | Updated: February 21, 2019 17:29 IST

विजय ने कहा कि फिल्म में उनके किरदार का जो अलग अंदाज है, वह अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फिल्मों में उनके अभिनय की इसी प्रकार प्रशंसा होती रहेगी।

Open in App

‘पिंक’ और ‘मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले विजय वर्मा ने कहा है कि निर्देशक जोया अख्तर की हाल में रिलीज फिल्म ‘गली ब्वॉय’ ने उन्हें वह पहचान दी जिसका वह इंतजार कर रहे थे। रणबीर सिंह अभिनीत गली ब्वॉय में विजय ने मुख्य अभिनेता मुराद के दोस्त मोइन का किरदार पर्दे पर उतारा है।

विजय ने ‘पीटीआई भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब आप रंगमंच पर अभिनय करते हैं और कोई नाटक चल रहा होता है तो आप कोने में बैठकर मंच पर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। आप प्रवेश करते हैं और अपना किरदार निभाते हैं। मैं भी अपनी पोशाक पहनकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे वह प्रवेश नहीं मिला। गली ब्वॉय में काम करके मुझे ऐसा लगा, मानो अब मैं मंच पर प्रवेश कर रहा हूं और अपना किरदार निभा रहा हूं।’’ 

विजय ने कहा कि उन्होंने मोइन का किरदार निभाने के लिए जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली।उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार बड़े दिल वाला है और उन्होंने इसे निभाने के लिए जैकी श्रॉफ से प्रेरणा ली जो असल जिंदगी में दूसरों का बहुत ख्याल रखते हैं।

विजय ने कहा कि फिल्म में उनके किरदार का जो अलग अंदाज है, वह अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फिल्मों में उनके अभिनय की इसी प्रकार प्रशंसा होती रहेगी।

टॅग्स :गली ब्वॉयजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीBaby John Teaser: वरुण धवन का शानदार एक्शन, फिल्म 'बेबी जॉन' में पुलिस ऑफिसर के रोल में काटा बवाल, देखें टीजर

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, खुद की नकल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला?

भारतActor Jackie Shroff: 200 फिल्म में काम, दिल्ली उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे जैकी श्रॉफ, आखिर क्या है कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?