लाइव न्यूज़ :

रश्मिका मंदाना संग शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने लगाया विराम, ट्वीट कर फैंस को बताया सच

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 14:00 IST

रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी को लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है, जो अब फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सितारों में गिना जाता है। रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी को लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सितारों में गिना जाता है। रश्मिका और विजय की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। यही नहीं, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस के बीच हिट है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की क्यूट ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर हाल-फिलहाल में फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। मगर एक्टर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को एक ट्वीट किया।

हालांकि, यह ट्वीट बिना किसी का नाम लिए किया गया है। रश्मिका के साथ अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए विजय ने ट्वीट में लिखा कि ये बकवास है जैसा कि हमेशा होता आया आया है। पहले कई बार दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं। मगर इस बार एक्टर द्वारा जो ट्वीट किया गया है उसमें किसी नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन उनके इस ट्वीट को शादी की अफवाहों को रोकने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, एक्टर का ये ट्वीट फैंस के बीच वायरल हो चुका है। 

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एकसाथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम दोनों की सुपरहिट फिल्में हैं। फिलहाल, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘लाइगर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी हैं। वहीं, रश्मिका की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया है। इस फिल्म को लेकर वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

टॅग्स :वेडिंगसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया