लाइव न्यूज़ :

Video: 'द लायन किंग' में दी शाहरुख खान ने अपनी आवाज, आते ही छा गया उनके डबिंग का ये वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2019 16:34 IST

शाहरुख के बेटे आर्यन खान इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के मेन कैरेक्टर सिंबा की आवाज में आर्यन खान की आवाज सुनने को मिलेगी।

Open in App

शाहरुख खान जल्द ही डिजनी की फिल्म द लायन किंग में मुफासा की आवाज दी है। सोशल मीडिया पर किंग खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख अपनी आवाज को मुसाफा की आवाज में डब करते दिखाई दे रहे हैं। साल 1992 की एनीमेटेड क्लासिक द लायन किंग को हिंदी में डब करने वाले शाहरुख की दमदार आवाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

द लायन किंग ओरिजनली इंग्लिश में रिलीज हो रही है। जिसमें अपनी आवाज दी है जेम्स अर्ल जोनस, डोनाल्ड ग्लोवर, बियोन्स, सेठ रोजेन। वहीं इस फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। द लायन किंग में शाहरुख मुसाफा की आवाज देते दिखाई देंगे। 

आर्यन खान कर रहे हैं डेब्यू

वहीं शाहरुख के बेटे आर्यन खान इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के मेन कैरेक्टर सिंबा की आवाज में आर्यन खान दिखेंगे। इन दोनों के अलावा असरानी- जूजू के किरदार में और आशीष विद्यार्थी स्कार, संजय मिश्रा पुंबा और श्रेयस तलपड़े ताईमन की आवाज सुनने को मिलेगी। 

 

शेयर किए हुए वीडियो में शाहरुख बोलते दिख रहे है, 'सिंबा, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। बस याद रखना कि तुम कौन हो, एक सच्चा राजा। हम सब कहीं ना कहीं एक नाजुक सी डोर से बंधे हैं। आम लोग अक्सर ये सोचते हैं कि वो क्या ले सकते हैं लेकिन एक सच्चा राजा ये सोचता है कि वो क्या दे सकता है सिंबा, हमेशा याद रखना कि तुम कौन हो...एक सच्चा राजा।'

हलांकि शाहरुख के इस वीडियो के बाद लोगों में ट्रेलर को देखने की और भी उत्सुकता जग गई है। बता दें लायन किंग 19 जुलाई को रिलीज होगी। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?