लाइव न्यूज़ :

VIDEO: देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में सलमान-शाहरुख समेत कई सितारों का जमावड़ा, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: December 5, 2024 18:36 IST

Salman Khan, Shahrukh and Ranbir Attended Oath Taking Ceremony: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर हुए, इसके आलावा राजनेता, बिजनेस मैन और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

Open in App

Salman Khan, Shahrukh and Ranbir Attended Oath Taking Ceremony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उद्योग तथा फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुईं।

भाजपा नेता फडणवीस ने आज शाम दक्षिण मुंबई के विशाल आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), नीतीश कुमार (बिहार), चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), भूपेंद्र पटेल (गुजरात) और प्रमोद सावंत (गोवा) सहित राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामदास आठवले भी इस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला तथा अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित-नेने, संजय दत्त और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी समारोह में उपस्थित थे।

 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशाहरुख़ खानसलमान खानसंजय दत्तरणबीर कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई