लाइव न्यूज़ :

रिया का एक और आरोप निकला झूठा? वायरल वीडियो से साफ हो रहा सुशांत का पिता के साथ कैसा था रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 2, 2020 12:08 IST

सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पिता के बारे में बोलते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है रिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सुशांत का उनके परिवार का अच्छे रिश्ते नहीं थे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। इस केस में सबसे ज्यादा शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं। रिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सुशांत का उनके परिवार का अच्छे रिश्ते नहीं थे। रिया के अनुसार सुशांत अपने पिता के टच में भी नहीं थे। रिया ने इंटरव्यू में कई तरह के खुलासे किए हैं सभी एक एक करके झूठ साबित होते जा रहे हैं।

अब रिया का एक और आरोप झूठा साबित हो रहा है। अब सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे साफ पता लग रहा है कि पिता से उनका कैसा रिश्ता था। इस वीडियो से साफ हो रहा है कि उनके पिता के साथ उनका कितना अच्छा था।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को सुशांत के फैन पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुशांत अपने माता-पिता के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत कह रहे, 'मैंने अपने डैड से एक बहुत अच्छी चीज सीखी है। बहुत कुछ मैंने अपनी मां से सीखा है, लेकिन बहुत कुछ सीख सकते हैं ये मैंने अपने पापा से सीखा है।'

इस वीडियो से साफ है कि सुशांत की लाइफ में फैमिली वैल्यू की कितनी अहमियत थी। सुशांत की बहन श्वेता ने ऐसे कई वीडियो शेयर किए है, जिससे साफ पता चलता है कि बहनों से वह कितना प्यार करते थे। अपनी चारों बहनों के इकलौते और सबसे लाडले थे सुशांत।

सुशांत का नंबर रिया के फोन में

कहा  जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने श्रुति केलकर के नाम से सुशांत का नंबर अपने मोबाइल में सेव करके रखा था। इसके बाद ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों रिया चक्रवर्ती ने किसी दूसरी महिला के नाम से सुशांत का नाम सेव किया था। किससे वो इस बात को छिपाना चाहती थी कि वो सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं। इससे तो यही पता चलता है कि रिया चक्रवर्ती ने इसके पहले भी कई सारी बातें पुलिस से छिपाई थीं?

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?