लाइव न्यूज़ :

Video: कैटरीना कैफ ने सलमान खान को किया शादी के लिए प्रपोज, हिचकिचाते हुए भाईजान ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: May 25, 2019 12:12 IST

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भाईजान अपने फैंस को स्लो मोशन का चैलेंज दे रहे हैं।

Open in App

कैटरीना कैफ और सलमान खान की केमेस्ट्री जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। पांच जून को सल्लू और कैट की फिल्म भारत सिल्वर स्क्रीप रिलीज होगी। इन दोनों स्टार्स को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ ने रिसेंटली सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। 

दरअसल भारत फिल्म से एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन में कैटरीना कैफ सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कैफ वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं, 'मेरी शादी की उम्र हो गई है, और तुम मुझे अच्छे लगते हो। बताओ कब करनी है शादी?'

ऐसा है सलमान का रिएक्शन

कैटरीना जब सलमान खान को प्रपोज करती हैं तो सलमान खान नर्वस से दिखाई देते हैं। वहीं खाते-खाते खांसने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे रील लाइफ में भी शादी का नाम सुनते ही रियल लाइफ का रिएक्शन देते हैं। 

 

सलमान खान ने अपने फैंस को स्लो मोशन चैलेंज दे दिया है। जिसे जीतने वाले को सलमान खान से मिलने का चांस दिया जाएगा। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भाईजान अपने फैंस को स्लो मोशन का चैलेंज दे रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो में कहा है कि स्लो मोशन चैलेंज करने के लिए फैंस कुछ भी कर सकते हैं।

मसलन डांस कर सकते हैं गाना गा सकते हैं कुछ भी कर सकते हैं बस उसे स्लो मोशन में करना होगा। अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर शेयर करना होगा। 

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?