लाइव न्यूज़ :

Video: एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से मांगी गई उनकी आईडी, इस रिएक्शन से एक्ट्रेस ने जीत लिया लोगों का दिल

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2019 12:57 IST

दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। ये फिल्म एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड स्टोरी है।

Open in App

अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण रील ही नहीं रियल लाइफ में भी अपने बिहेवियर से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसका उदारण रिसेंटली दिखाई दिया। जब एयरपोर्ट पर उनसे उनकी आईडी मांगी गई और बिना कुछ कहे उन्होंने सिक्योरिटी चेकिंग को पूरा किया। 

सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटो से दीपिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका एयरपोर्ट में एंट्री करती हुई दिख रही हैं। दीपिका जब गेट से अंदर जाती है तो सीआरपीएफ का एक जवान उनसे उनकी आईडी मांगता है। दीपिका फौरन बैग से अपना आईडी कार्ड निकल कर उन्हें देती हैं और सिक्योरिटी चेकिंग को पूरा करती हैं। 

इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही दीपिका को उनके स्कयोरिटी चेकिंग में सपोर्ट के लिए तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजन ने लिखा कि दीपिका इतनी पॉपुलर होने के बाद भी डाउन टू अर्थ हैं वहीं कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण को क्वीन भी कह डाला। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। ये फिल्म एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड स्टोरी है। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी दिखाई देंगे। वहीं दीपिका कबीर खान की फिल्म 83 में भी दिखाई देंगी। जो कपिल देव की बायोपिक है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?