लाइव न्यूज़ :

Video: 'सूर्यवंशी' के सेट से जारी हुआ अक्षय का ये वीडियो, जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं खिलाड़ी कुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 18:38 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार करीना कपूर के साथ एक बार फिर फिल्म 'गुड न्यूज' में काम करते दिखाई देने वाले हैं । इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवानी भी होंगी। 

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' का सबको इंतजार है। अक्षय कुमार अपने  बेहतरीन स्ंटट के लिए फैंस के बीच फेमस हैं। रिसेंटली अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सूर्यवंशी' का बिहांइड द सीन विडियो शेयर किया है। 54 सेकंड के इस विडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से लबरेज है।  

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को मूवी का ट्रेलर देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'जब से एक्टिंग में आया हूं एक्शन मेरी लाइफ बन गई हैं। सूर्यवंशी में जबरदस्त किया एक्शन मेरे दिल के करीब है।'

वहीं डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कब आ रहे हैं यह जरूरी नहीं है, कैसे आ रहे हैं वह देखो ......। 54 सेकंड के इस वीडियो में अक्षय कुमार बाइक और हेलिकॉप्टर पर  स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

पहले भी फिल्म 'सूर्यवंशी' के सेट से अक्षय कुमार के स्ंटट की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' मे अभिनेत्री कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार पुलिस का अभिनय कर रहै हैं। फिल्म 27 मार्च  2020 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार करीना कपूर के साथ एक बार फिर फिल्म 'गुड न्यूज' में काम करते दिखाई देने वाले हैं । इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवानी भी होंगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?