लाइव न्यूज़ :

आदित्य नारायण ने मम्मी-पापा के साथ अपनी ही बारात में यूं झूमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: December 1, 2020 20:33 IST

आद‍ित्य नारायण की शादी के वीड‍ियोज और फोटोज सोशल मीड‍िया पर आने शुरू हो गए हैं। कुछ समय पहले आद‍ित्य के घर से बारात की तस्वीरें सामने आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य नारायण मंगलवार को जुहू (मुंबई) स्थित इस्कॉन मंदिर में गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है।दूल्हा बने आद‍ित्य का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है

मुंबई: मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण मंगलवार को जुहू (मुंबई) स्थित इस्कॉन मंदिर में गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है। दोनों ने यहां भगवान के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर पति-पत्नी स्वीकार किया। इससे पहले आदित्य के घर से उनकी बरात निकली, जिसमें वे अपने पिता उदित नारायण के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आदित्य की मां दीपा नारायण ने भी बेटे की शादी में खूब डांस किया।

आद‍ित्य नारायण की शादी के वीड‍ियोज और फोटोज सोशल मीड‍िया पर आने शुरू हो गए हैं। कुछ समय पहले आद‍ित्य के घर से बारात की तस्वीरें सामने आई थी। अब दूल्हा बने आद‍ित्य का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके पिता उद‍ित नारायण बेटे की नजर उतारते देखे जा सकते हैं। वीड‍ियो में उद‍ित बेटे आद‍ित्य की नजर उतारते देखे जा सकते हैं। वे पैसे लेते हैं आद‍ित्य की नजर उतारते हैं और फिर वो पैसे ढोल बजाने वाले को दे देते हैं। 

उदित नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे अपने बेटे की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। हालांकि, वे बेटे के रिसेप्शन में कमी नहीं छोड़ना चाहते थे।

उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां बेटे आदित्य के रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगी। उदित के मुताबिक, 2 दिसम्बर को मुंबई के एक 5 सितारा होटल में आदित्य का रिसेप्शन होगा। इसका न्योता अमिताभ बच्चन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को भेजा गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?