लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: वकील विकास सिंह को भरोसा जल्द आएगा सच सामने, बिहार के DGP बोले- अन्याय के विरुद्ध न्याय की हुई जीत

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 12:48 IST

सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सुशांत की मौत का सच जल्द ही सामने आएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत की केस लड़ रहे उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने इस फैसले को परिवार की जीत बताया। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित किए जाने के फैसले को बरकरार रखा।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी सही है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की सिफारिश को भी मान लिया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजने के लिए सक्षम है। भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (आत्महत्या की जांच) के तहत जांच कर रही मुंबई पुलिस का अधिकार क्षेत्र सीमित है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित किए जाने के फैसले को बरकरार रखा। इसके साथ ही कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले संबंधित यदि कोई अन्य मामला भी दर्ज है तो उसकी जांच भी सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत के वकील विकास सिंह का वयान सामने आया है। 

जल्द सच आएगा सबके सामने

सुशांत सिंह राजपूत की केस लड़ रहे उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने इस फैसले को परिवार की जीत बताया।  विकास सिंह ने कहा कि यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा।

अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत 

वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रमाणित कर दिया कि हम लोगों ने जो स्टैंड लिया वो सही था। कुछ लोगों को बेचैनी थी और छटपटाहट रही होगी कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। उन्होंने कहा कि नतीजा आएगा, निश्चित आएगा क्योंकि ये केवल एक आदमी की लड़ाई नहीं है, एक परिवार की लड़ाई नहीं है, गुप्तेश्वर पांडेय की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, ये हिंदुस्तान की 130 करोड़ जनता जो न्याय चाहती है उसकी लड़ाई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसुप्रीम कोर्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल