लाइव न्यूज़ :

आते ही छा गया 'विक्की कौशल' की 'भूत' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी ये फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2019 14:15 IST

भूत इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को शशांक खेतान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड में उरी फिल्म से लोगों के अंदर देश भक्ति जनाते वाले विक्की कौशल अब लोगों को डराने के लिए तैयार हैं। जी हां विक्की कौशल की फिल्म भूत का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें विक्की खौफनाक और डरावने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को भानू प्रताप सिंह ने डायरेक्टर किया है। विक्की का ये पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

विक्की के भूत के पहले पोस्टर में वो खिड़की से चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांच की इस टूटी खिड़की में कहीं-कहीं टूटी हुई कांच के टुकड़े भी लटके दिख रहे हैं। वहीं विक्की के चेहरे को बड़े नाखूनों वाले हाथ ने पकड़ रखा है। विक्की ने ये पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। 

इंस्टग्राम पर भूत के इस पोस्टर को शेयर करके विक्की ने लिखा, 'डर की दुनिया में खो जाओ।' फिल्म के पोस्टर में ही इसकी रिलीज डेट लिखी हुई है। जिससे पता चलता है कि विक्की की ये फिल्म आगामी 15 नवंबर को रिलीज होगी। 

भूमि पेडनेकर आएंगी नजर

भूत इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को शशांक खेतान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बॉलीवुड में पहले भी रामगोपाल वर्मा की फिल्म भूत बन चुकी है। जिसमें उर्मिला मातोड़कर और अजय देवगन दिखाई दिए थे। 

खबर तो ये भी है कि विक्की कौशल जल्द ही भूल-भूलैया के सीक्वल में भी दिखेंगे। इसके अलावा वो इन दिनों उधम सिंह और तख्त में भी बिजी हैं। भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नु के साथ फिल्म सांड की आंख में दिखाई दे जाएंगी।  

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार