लाइव न्यूज़ :

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 12, 2020 13:34 IST

आदित्य पौडवाल एक म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर थे और उन्होंने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ठाकरे में काम किया था। उनके निधन से अनुराधा पौडवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देगायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबईः संगीत जगत के लिए शनिवार को एक बुरी खबर आई है। गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें किडनी की परेशानी से जूझना पड़ रहा था। आदित्य के निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

आदित्य के निधन की जानकारी शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये खबर सुनकर दिल टूट गया हूं। हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल नहीं रहे!  क्या गजब के संगीतकार और नेक इंसान थे वो। हमने कई प्रोजेक्ट पर पर एकसाथ कई बार काम किया! उनके परिवार के लिए प्रार्थना! लव यू आदित्य...आपकी बहुत याद आएगी।' आदित्य पौडवाल एक म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर थे और उन्होंने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ठाकरे में काम किया था। उनके निधन से अनुराधा पौडवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!