लाइव न्यूज़ :

'जिंदगी कैसी है पहेली हाय' गाने वाले गीतकार योगेश गौर का निधन, लता मंगेशकर ने जताया दुख

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 19:27 IST

भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट करके योगेश गौर के निधन पर दुख जताया है। फैंस भी इस खबर के बाद लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगेश गौर के द्वारा लिखे गए 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' और 'जिंदगी कैसी है पहेली हाय' गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहेंगे।इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के पिता का निधन की खबर सामने आई थी।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार योगेश गौर का निधन हो गया है। शुक्रवार को 77 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। हिंदी सिनेमा की महान कलाकार लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर योगेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। योगेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'आनंद' से की थी। 

इस फिल्म में उनके गानों को काफी पसंद किया गया था। अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना स्टारर यह फिल्म हिट रही थी। योगेश गौर के द्वारा लिखे गए 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' और 'जिंदगी कैसी है पहेली हाय' गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहेंगे।

भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट करके योगेश गौर के निधन पर दुख जताया है। लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे अभी पता चला कि दिल को छूने वाले गीत लिखने वाले कवि योगेश जी का आज स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। योगेशी जी के लिखे कई गीत मैंने गाए। योगेश जी बहुत शांत और मधुर स्वभाव के इंसान थे। मैं उनको विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पण करती हूं।'

इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के पिता का निधन की खबर सामने आई थी। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सिंगर और प्रीतम के करीबी दोस्त कैलाश खेर ने शेयर थी। कैलाश खेर ने फैंस को बताया कि प्रीतम के घर से एक दुखद खबर आई है। कैलाश खेर ने बताया कि प्रीतम के पिता प्रबोध चक्रवर्ती इस दुनिया में नहीं रहे।  

टॅग्स :राजेश खन्नाअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!