लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अदाकारा रेखा का बंगला हुआ सील, सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 11, 2020 23:46 IST

सी स्प्रिंग्स नाम के बंगले को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और बीएमसी ने इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज किया है। बंगले में आमतौर पर दो सुरक्षा गार्ड होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के बंगले को मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) ने सील कर दिया है।बंगले का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मुंबईःकोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 का सबसे ज्यादा प्रकोप है। इस बीच बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के बंगले को मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) ने सील कर दिया है। दरअसल, बंगले का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद बीएमसी ने सील किया है। रेखा का बंगला बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड इलाके में है।

सी स्प्रिंग्स नाम के बंगले को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और बीएमसी ने इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज किया है। बंगले में आमतौर पर दो सुरक्षा गार्ड होते हैं। उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस समय रेखा के स्टाफ के संक्रमित सदस्य का इलाज बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चल रहा है।

रेखा बॉलीवुड की नवीनतम हस्ती हैं, जिनके स्टाफ के सदस्य को कोरोना हुआ है। इससे पहले, आमिर खान, करण जौहर, और बोनी और जान्हवी कपूर ने रिपोर्ट किया था कि उनके स्टाफ के सदस्य कोरोनो से संक्रमित हैं।

अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना

इधर, अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी । उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।' बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी लिखा , 'पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार हुई 

बता दें, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या 5,202 तक पहुंच गई है। बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को 73 रोगियों की मौत के जो मामले सामने आए, उनमें से 54 रोगियों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। निगम के अनुसार शुक्रवार को 2,183 रोगियों को छुट्टी मिल गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 61,934 हो गई है। शहर में रोगियों की ठीक होने की दर 68 प्रतिशत है। मुंबई में अब भी 22,738 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। इसके अलावा 905 नए संदिग्ध रोगियों को शहर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरेखामुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?