लाइव न्यूज़ :

गोवा में फंसी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- मैं बहुत परेशान हूं, यहां खाने-पीने का सामान और दवाइयां भी मिलना मुश्किल

By अमित कुमार | Updated: April 2, 2020 14:50 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी भतीजी स्विट्जरलैंड से बैंगलोर वापस आने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे63 साल की नफीसा ने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए गोवा के मौजूदा हालात के बारे में बताया। बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी भी इन दिनों गोवा में फंसी हुई हैं।

देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी को जहां पलायन की वजह से इन दिनों परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है तो वहीं कई लोगों को जरूरतों के सामान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी भी इन दिनों गोवा में फंसी हुई हैं। यहां उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

63 साल की नफीसा ने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए गोवा के मौजूदा हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं कैंसर सरवाइवर हूं, मुझे सेहत का ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन पिछले 6 दिनों से आस-पास के सभी किराने की दुकानें बंद हैं। सब्जी या फल भी खाने को नहीं मिल रहा है। मैं मोर्जिम में हूं और यहां पर लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।' 

नफीसा ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी भतीजी स्विट्जरलैंड से बैंगलोर वापस आने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक है। बता दें कि नफीसा अली ने बॉलीवुड में जुनून फिल्म से डेब्यू किया था। जुनून के अलावा मेजर साहब, लाइफ इन अ मेट्रो, यमला पगला दीवाना और गुज़ारिश जैसी फिल्मों में उन्होनें अपनी एक्टिंग से सभी का मन मोहने का काम किया। 

1976 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी नफीसा का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और सलमान खान जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच