लाइव न्यूज़ :

61 साल बाद डेजी ईरानी ने किया खुलासा, 6 साल की उम्र में हुआ था रेप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2018 11:40 IST

'मी टू कैंपेन' के तहत इन दिनों दुनियाभर में लोग यौन शोषण पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में 67 वर्षीय एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने कहा है कि जब वह 6 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था

Open in App

मुंबई( 23 मार्च): 50 के दशक से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाने वालीं ऐक्ट्रेस डेजी ईरानी ने खुलासा किया है कि जब वह अपने स्टारडम के पीक पर थीं तो उनका रेप हुआ था और उन्हें प्रताड़ित किया गया था। उन्होने खुद के जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।

'मी टू कैंपेन' के तहत इन दिनों दुनियाभर में लोग यौन शोषण पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में 67 वर्षीय एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने भी इससे जुड़ते हुए कहा है कि जब वह 6 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था उस वक्त वह मद्रास (चेन्नई) में फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग कर रही थीं। डेजी ने इतने सालों बाद बताया है कि जिसने मेरे साथ रेप किया था वह मेरा गार्जियन हुआ करता था। वह 'हम पंछी एक डाल के' फिल्म की शूटिंग पर मेरे साथ था। 

एक दिन रात को वह मेरे कमरे में आया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया मुझे प्रताड़ित किया, बेल्ट से मेरी पिटाई की और मुझे धमकी दी कि जो भी हुआ है उसके बारे में मैंने अगर किसी से कुछ कहा तो वह मुझे मार डालेगा। लेकिन उस वक्त का दर्द आज तक मेरे अंदर जिंदा है। उन्होंने बताया कि 'आरोपी की मौत हो चुकी है, उसका नाम नजर था। आरोपी मशहूर सिंगर जोहराबाई अंबालेवाली का रिलेटिव था और इंडस्ट्री में उसकी काफी पहचान थी। जिस वजह से मैं डर गई। इसी श्रेणी में उन्होंने अपना एक और वाक्या बताया, उन्होंने कहा कि जब वह 15 साल की थीं उनकी मां उन्हें एक प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के यहां छोड़कर आई थीं। वह चाहती थीं कि मैं रातों रात स्टार बन जाऊं और उस प्रोड्यूसर की फिल्म 'मेरे हुजूर' में काम मिल जाए। लेकिन जब मैं जब उस प्रोड्यूसर से मिलने पहुंची तो उसने मुझे सोफे पर बिठाया और मुझे छूना शुरू कर दिया और मैं उसकी मानसिकता को उसी समय समज गई थी। मैंने अपने इस दर्द को कभी अपनी मां से शेयर नहीं कर पाया था।  डेजी ईरानीफरहान और जोया अख्तर मौसी हैं। डेजी ईरानी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

टॅग्स :बॉलीवुडरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?