लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण, 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2022 11:20 IST

Kaikala Satyanarayana Passes Away: कैकला सत्यनारायण ने 1959 में सिपाही कुथुरु के साथ अपना करियर शुरू किया और आखिरी बार महेश बाबू की महर्षि में देखा गया था। उन्होंने एकल नायक, प्रतिपक्षी और सहायक कलाकार के रूप में कई यादगार किरदार निभाए।

Open in App
ठळक मुद्देसत्यनाराण ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।साल 1996 में मछलीपट्टनम से वे पहली बार संसद चुने गए थे। 60 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 770 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

Kaikala Satyanarayana Passes Away: तेलुगू फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक सत्यनाराण ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। साल 1996 में मछलीपट्टनम से वे पहली बार संसद चुने गए थे।

बताया जा रहा है कि  कैकला पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर घर पर ही उनका इलाज कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी है। 

प्यार से नवरसा नटाना सर्वभूमा के नाम से मशहूर कैकला का जन्म 25 जुलाई 1935 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था। 60 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 770 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 200 से अधिक निर्देशकों के साथ काम किया।

कैकला ने 1959 में सिपाही कुथुरु के साथ अपना करियर शुरू किया और आखिरी बार महेश बाबू की महर्षि में देखा गया था। उन्होंने एकल नायक, प्रतिपक्षी और सहायक कलाकार के रूप में कई यादगार किरदार निभाए। उनके अभिनय क्रेडिट में श्री कृष्णअर्जुन युद्धम, नर्तनासाला, यामागोला, सोग्गाडु, अदवी रामुडु, दाना वीरा सूरा कर्ण, तयारम्मा बंगाराय्या, वेतागडु, कोंडावीती सिंघम, सुभलेखा, जस्टिस चौधरी, बोब्बिली ब्राह्मण समेत अन्वेषण, यमुदिकी मोगुडु, नारी नारी नडुमा मुरारी, गैंग लीडर, प्रेसिडेंट गारी पेल्लम, यमलीला और मुरारी आदि जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। 

एक निर्माता के रूप में कैकला ने रामा फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले कोडामा सिंघम, मुद्दुला मोगुडु और बंगारू कुटुंबम जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया था। वह केजीएफ फिल्मों के प्रस्तुतकर्ता भी हैं। वह राज्य नंदी और रघुपति वेंकैया राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 1996 में मछलीपट्टनम से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया।

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?