लाइव न्यूज़ :

दुखद: कार ऐक्सिडेंट में कास्टिंग डायरेक्‍टर कृष कपूर की मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 19:47 IST

29 मई को बॉलीवुड को एक से एक शानदार गाने देने वाले योगेश गौर हम सबको छोड़कर चले गए थे। उनके निधन के बाद वाजिद खान और अब डायरेक्‍टर कृष कपूर की मौत से फैंस सदमे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्‍टर कृष कपूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। 'जलेबी', 'वीरे दी वेडिंग' और कुछ डिजिटल फिल्‍मों की कास्टिंग करने वाले कृष कपूर के साथ 31 मई को सड़क हादसा हुआ।हाल ही में संगीतकार वाजिद खान के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।

साल 2020 देश के लिए काफी बुरा वक्त लेकर आया है। इस साल चारों तरफ से एक के बाद एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। इन दिनों देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी एक-एक करके हमें छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में संगीतकार वाजिद खान के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अभी इस साल के 5 महीने भी नहीं गुजरे कि कई दिग्गज सितारे हमने खो दिए हैं।

अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्‍टर कृष कपूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। 'जलेबी', 'वीरे दी वेडिंग' और कुछ डिजिटल फिल्‍मों की कास्टिंग करने वाले कृष कपूर के साथ 31 मई को सड़क हादसा हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए थे कि डॉक्टरों के लिए उन्हें बचाना बेहद मुश्किल हो गया और उनकी मौत हो गई। 

इसी साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले इरफान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। इरफान 2018 से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। निधन से पहले तबियत खराब होने पर एक्टर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां एक्टर का देहांत हो गया था।

इरफान के निधन से फैंस उभर भी नहीं पाए थे, कि एक दिन बाद यानि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।वो कैंसर (Leukemia) से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वो बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!