लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ज्योतिष वाला ज्ञान तो इस लेखक ने कहा शर्मनाक, बोले-जीवन दांव पर है और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 15:46 IST

हाल में कोरोना वायरस पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ज्योतिष ज्ञान को शेयर किया, जिस पर राइटर वरुण ग्रोवर बिग बी पर भड़क गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का खतरा भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों की लापरवाही देखकर प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

कोरोना वायरस का खतरा भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों की लापरवाही देखकर प्रधानंमत्री नरेंद्र  मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लोगों लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकार भी सतर्कता बरतते नजर आ रहे है। ऐसे में वरुण ग्रोवर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

दरअसल हाल में कोरोना वायरस पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ज्योतिष ज्ञान को शेयर किया, जिस पर राइटर वरुण ग्रोवर बिग बी पर भड़क गए हैं। वरुण ने इसको शर्मनाक बताया है। वरुण का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

वरुण ग्रोवर (Varun Grover) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ज्योतिष ज्ञान पर रिएक्शन देते हुए लिखा, शर्मनाक, यह अंधविश्वास उस व्यक्ति की तरफ से है जिनकी पहुंच काफी है. और हमने यह सीखा है कि हम सेलिब्रिटीज की बेशर्मी को नजरअंदाज करें, लेकिन यह काफी खतरनाक है। भारतीय जीवन इस समय दांव पर है और आपको ज्यादा जिम्मेदार होने की जरूरत है। जबकि  अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ये ज्ञान दिया जा रहा है कि 22 मार्च को 5 बजे अमावस्या के दिन, महीने का सबसे काला दिन, वायरस, बैक्टीरिया और बुरी ताकतें अपने सबसे ज्यादा प्रभाव में होगीं। ताली और शंख की कंपन से इस वायरस की पोटेंसी कम या नष्ट हो जाएगी, चांद नए नक्षत्र 'रेवती' में प्रवेश करेगा, संचयी कंपन रक्त प्रवाह को बेहतर करेगा। फिलहाल ये ट्वीट अब मौजूद नहीं है। इसको अमिताभ बच्चन डिलीट कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से भारत में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।इससे संक्रमति लोगों की संख्या  बढ़कर कुल 415 पहुंच गए है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत के एक-एक मामले सामने आए हैं। इससे पहले कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक मौत हुई थी

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस