लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन की फिल्म 'मिस्टर लेले' 1 जनवरी 2021 को होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 13, 2020 20:02 IST

करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'मिस्टर लेले' धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।इस फिल्म के जरिए वरुण धवन और शशांक खेतान दोबारा एक साथ आ रहे हैं।

निर्देशक शशांक खेतान और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी एक और मनोरंजक फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ बनाने जा रही है, जो एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ और ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’ में साथ काम किया था।

‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है। करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया।

ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर होंगी, लेकिन निर्माताओं ने अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वरुण अब ‘‘स्ट्रीट डांसर 3डी’’ में दिखाई देंगे, जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, ' हम्प्टीऔर बद्री तो अपनी दुल्हनिया ढूंढ चुके हैं और उनका सुखद अंत भी हो गया। अब एक और कहानी के साथ मजे करने का समय आ गया है लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की खोज में नहीं है। यह हमारे लिए तीसरी बार सौभाग्य की बात है कि वरुण धवन और शशांक खेतान दोबारा एक साथ आ रहे हैं। बने रहो हमारे साथ और थोड़ा मजा 'लेले'। शशांक खेतान ने  2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था। 

इसके अलावा वरुण धवन ने भी 'Mr.लेले' फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'MR लेले, मजा लेले.....मिस्टर लेले बिना रुके एंटरटेंमेंट करने के लिए आ रहा है।' वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ) 

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?