लाइव न्यूज़ :

दुखद: एक्टिंग से दर्शकों के दिल में छाप छोड़ने वाले श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने किया सुसाइड, सदमे में पूरी साउथ इंडस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: February 6, 2021 13:15 IST

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया है। फैंस को यह भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता चंद्रशेखर जिन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने अच्छा खासा फैन फॉलोइंग बनाया था।चंद्रशेखर की मौत के बाद परिवार वाले सदमे में हैं। जबकि इंडस्ट्री के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

साउथ के एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर की सुसाइड की खबर आ रही है। इस खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 3 जनवरी को श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने सुसाइड कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। रिपोर्ट की मानें तो चंद्रशेखर ने शूटिंग के बाद अपने घर पर जाकर सुसाइड किया। 

हालांकि, एक्टर ने यह कदम क्यों उठाया यह अब तक साफ नहीं हो सका है। कई लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे, लेकिन इस बात की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल पुलिस उनके परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या की सही जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

सीलिंग फैन से लटका मिला था जयश्री रमैया का शव

पूर्व बिग बॉस कन्नड़ प्रतिभागी जयश्री रमैया भी हमारे बीच नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयश्री का शव उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर एक सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला था। बताया जा रहा है कि जयश्री डिप्रेशन से गुजर रही थीं, जिसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया था। 

एक्ट्रेस चित्रा ने भी किया था सुसाइड

कुछ दिन पहले ही साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और वीजे चित्रा देर रात शूटिंग से वापस आई और अपने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली जिसके बाद इसकी खबर पुलिस तक पहुंचाई गई। टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!