लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2018: इन सितारों की इस वैलेंटाइन थमेंगीं सांसे, पार्टनर्स को देंगे सरप्राइज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2018 19:51 IST

इजहारे मुहब्बत का महीना कहा जाने वाला फरवरी शुरू हो गया है और ऐसे में हर किसी के दिल में प्यार में का खुमार छा गया है।

Open in App

इजहारे मुहब्बत का महीना कहा जाने वाला फरवरी शुरू हो गया है और ऐसे में हर किसी के दिल में प्यार में का खुमार छा गया है। अब प्यार की बात हो और बॉलीवुड का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। हर कोई जहां इस खास दिन को जीने के लिए बेकरार है वहीं यही हाल इन स्टार्स का भी है, ऐसे में ये  वैलेंटाइन इस बार कई स्टार्स के लिए बेहद खास है , क्योंकि ये शादी के बाद उनका पहला वैलेंटाइन है। ऐसे में देखना होगा कि तरह से ये सितारे अपने प्यार का इजहार अपने पार्टनर से करते हैं, उनको इस खास दिन पर क्या सरप्राइज देते हैं। आइए हम आपको बताते हैं किन सितारों के लिए ये वैलेंटाइन खास होगा। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

अपने इश्क से लेकर शादी तक सुर्खियों में रहने वाले विराट-अनुष्का के लिए भी ये  वैलेंटाइन खास है। 2017 में खेल और बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी और मोस्ट अवेटेड शादी रही क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। ऐसे में शादी के बाद दोनों का यह पहला वैलेंटाइन है। कहा जा रहा है कि दोनों इस दिन एक साथ नहीं होगें लेकिन दूर रहकर एक दूसरे के लिए ये दिन ये कपल खास जरुर बनाएगा।

सुरवीन चावला और अक्षय ठाकेर

'हेट स्टोरी 2' में अपनी हॉट अदाओं से फैंस के दिलों में छा जाने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावना के लिए भी ये वैलेंटाइन बेहद खास होने वाला है। सुरवीन ने 2017 में ही अक्षय ठाकेर के साथ  शादी की है। ऐसे में इस कपल ने भी  शादी इटली में जाकर क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ चर्च में की। इस साल इनका भी पहला वैलेंटाइन वीक होगा। दोनों पहले कभी इजहारे मुहब्बत करते नहीं दिखे हैं देखना होगा कि इस खास पर ये ऐसा करते हैं या फिर चुपचाप वैलेंटाइन मनाते हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे

 

 क्रिकेट और बॉलीवुड 2017 के लिए कुछ ज्यादा ही खास रहा। इस साल  दिल एक ही नहीं बल्कि दो बार मिले है। विराट कोहली के अलावा इस साल जहीर खान भी शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने शादी रचाई है 'चक दे' फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ। इस कपल का भी ये पहला वैलेंटाइन वीक है। दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर फोटो के जरिए प्यार में लिप्त देखा जा चुका है।  अब तो बस वैलेंटाइन डे का इंतजार है जब ये फैंस को एक बार फिर से खुद से रुबरु किस तरह से करवाते हैं।

इश‍िता दत्‍ता और वत्‍सल सेठ की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर द‍िया था।अजय देवगन के 'बेटा' और 'बेटी' की शादी के तौर पर इसकी चर्चा हुई। दरअसल इश‍िता और वत्‍सल दोनों ने ही अलग-अलग फिल्‍मों में अजय के बेटी और बेटे का रोल कर चुके हैं। वहीं दोनों ने साथ में एक टीवी शो पर काम किया था। दोनों की सीधी शादी की फोटो की फैंस को देखने को मिली थीं। ऐसे में शादी के बाद इन दोनों स्टार्स का भी ये पहले वैलेंटाइन होगा। देखना होगा कि ये अपना खास दिन किस तरह से मनाते हैं।

2017 में एक और शादी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी आपकी और हमारी चहेती कॉमेडियन भारती सिंह की। लंबे समय तक रिलेश्नशिप में रहने के बाद भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की। अब ये लव बर्ड पहला वैलेंटाइन  कैसे मनाएंगे ये देखने वाली बात होगी।

इलियाना डी क्रूज  की शादी उनके फैंस के लिए खासा चौंकाने वाली रही। उन्होंने अपनी शादी का खुलासा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के ज़रिए अपनी एक फोटो शेयर करते वक्त किया था। जिसमें  इशारों-इशारों में बता दिया कि अब वो सिंगल नहीं है और शादी कर चुकी है। अब देखना ये है कि दोनों ने शादी तो चुप-चाप कर लिया कम से कम वैलेंटाइन डे तो खुलके मनाते हैं या नहीं।

टॅग्स :वेलेंटाइन डेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?