लाइव न्यूज़ :

क्या वाणी कपूर को हो गया है कोरोना? सोशल मीडिया पर खबरें तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 12:24 IST

वाणी इन दिनों एक नई फ‍िल्‍म की शूट‍िंग शुरू कर दी है। इसमें वह आयुष्‍मान खुराना के साथ नजर आएंगी। वाणी इन द‍िनों चंडीगढ़ में हैं जहां वह आयुष्‍मान खुराना के साथ अपनी अगली फ‍िल्‍म की शूट‍िंग की तैयारी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वाणी कपूर अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। कहा जा रहा है कि वाणी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

शुद्ध देसी रोमांस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वाणी अब तक कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन अपने ग्लैमर्स अंदाज से फैंस के दिलों में वह घर जरुर कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वाणी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

खबरें आ रही  हैं कि  वाणी कपूर कोविड 19 से ग्रसित हो गई हैं। लेकिन ये किसी तरह से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है और ना ही अभिनेत्री ने इस बात को लेकर किसी तरह का पोस्ट किया है। माना जा रहा है कि ये एक अफवाह है। हालांकि ये खबरें जोरों पर हैं कि वाणी को कोरोना हो गया है। 

वाणी इन दिनों एक नई फ‍िल्‍म की शूट‍िंग शुरू कर दी है। इसमें वह आयुष्‍मान खुराना के साथ नजर आएंगी। वाणी इन द‍िनों चंडीगढ़ में हैं जहां वह आयुष्‍मान खुराना के साथ अपनी अगली फ‍िल्‍म की शूट‍िंग की तैयारी कर रही हैं। इस फ‍िल्‍म को अभ‍िषेक कपूर डायरेक्‍ट कर रहे हैं। हैं। फ‍िल्‍म के शूट शुरू होने को लेकर वाणी कपूर ने एक पोस्‍ट भी क‍िया। 

खबरों के अनुसार आयुष्मान और वाणी स्टारर यह फिल्म उत्तर भारत आधारित प्रेम कहानी होगी। यह जोड़ी पर्दे पर पहली बार दर्शकों के सामने होगी।वहीं वाणी कपूर पर्दे पर पहली बार अक्षय कुमार के साथ भी नजर आएंगी। दोनों ने हाल ही में अपनी फ‍िल्‍म बेल बॉटम की शूट‍िंग पूरी की है।

वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए ऑडिशन के जरिये चुना गया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया। इसके बाद वाणी ने तमिल फिल्म आहा कलण्याम की। जोकि हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी।

हाल ही में वाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' में ह्रितिक और टाइगर के साथ काम किया था, एक रिपोर्ट के अनुसार वाणी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' में नज़र सकती है। 

टॅग्स :वाणी कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?